मौसम: हरियाणा के लोगों को जाने कब मिलेगी गर्मी से राहत,इस दिन बारिश होने की सम्भावना

By Sahab Ram
On: April 29, 2022 5:59 AM
Follow Us:

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में पवनों की दिशा पश्चिमी होने की वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। सूर्य की चमकीली जलती तपती किरणों के शोले की वजह से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आसमान से आग उगलती गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू के थपेड़ो के आगाज से आमजन को आफ़त भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

इन स्थानों पर चलेगी हीट वेव लू

आने वाले 4 से 5 दिनों तक हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में गर्मी अपने तीखे और प्रचण्ड तेवरों से आगाज करेगी। गुरुवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 से 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान 46.0/47.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। सामान्य तापमान से 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। दिन के तापमान के साथ साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, नारनौल, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, गुड़गांव ,फरीदाबाद, पलवल, सोहना तावडू ,और एनसीआर दिल्ली में गंभीर हीट वेव लू चलने वाली है।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

इस दिन होगा मौसम में बदलाव

गुरुवार रात्रि को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने वाला है जिसकी वजह से पूर्वी पाकिस्तान और पंजाब पर एक कमजोर प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने जा रहा है जिसकी वजह से 29 अप्रैल से 2 मई तक सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने और बीच-बीच में अनेक स्थानों पर अंधड़ के साथ लू चलने की संभावना है। जबकि बिखराव वाली बूंदाबांदी की गतिविधियां सिमित स्थानों पर ही देखने को मिलेगी। भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू की वजह से सम्पूर्ण हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों में भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट और शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर 2 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

इसके अलावा उत्तरी पर्वतीय इलाकों में 2 और 5 मई को एक के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करने वाला है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी राज्यों में फिर से मौसम गतिशील और परिवर्तनशील होने वाला है। अगले महीने के प्रथम सप्ताहांत तक मौसम के एक बार फिर से करवट लेने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी और भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू से आमजन को राहत मिलने की संभावना बन रही है।
 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment