अब शहरों की तरह गांवो से भी उठाया जाएगा कचरा, प्रशासन को दिया 30 सितंबर तक का समय

By Sahab Ram
On: April 29, 2022 12:14 PM
Follow Us:

सिरसा जिले में यह व्यवस्था अब बदलने वाली है. बता दें कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण की तरफ से बनाई गई निगरानी कमेटी ने जिला प्रशासन को सभी गांव से कचरा उठाने की व्यवस्था के निर्देश जारी कर दिए हैं. वही इसके लिए 30 सितंबर समय सीमा भी निर्धारित की गई है.

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

जल्द होगी सभी गांवों में लागू

प्रशासन ने 56 गांवों की व्यवस्था बताई, जो सब गांवों में लागू करने के निर्देश दिए गए व निगरानी कमेटी की बैठक के बाद जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि गांव में कचरा निष्पादन के लिए काम किया जा रहा है.

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

वर्तमान में केवल 56 गांवों का ही कचरा उठाया जा रहा है, सभी गांव में यह व्यवस्था नहीं बन पाई है. इसके बाद निगरानी कमेटी ने सभी गांव से कचरा उठाने के प्रबंध करने के निर्देश जारी किए. बता दें कि यह कार्य पंचायती राज विभाग को करना होगा. जल्द ही किसी एक ब्लॉक में व्यवस्था लागू करके और फिर इसे जिला स्तर पर भी लागू किया जाएगा. शहर की तर्ज पर अलग-अलग कचरा प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगीशहर की तरह गांव में भी गीला और सूखा कचरा अलग अलग डाला जाएगा.

वाहन के दो अलग-अलग हिस्से बनाए जाएंगेताकि गीला व सूखा कचरा पहले से ही अलग-अलग डाला जाए. कचरा प्रबंधन के लिए बनाए गए पॉइंट पर भी इससे अलग करने की व्यवस्था की जाएगी. वही प्लास्टिक को भी अलग से इकट्ठा किया जाएगा. प्लास्टिक को अलग करने के नियम सभी गांवों में पहले ही लागू हो चुके हैं, वहां सफाई कर्मचारी प्लास्टिक को अलग करते हैं. वहीं शहर में प्लास्टिक स्टोरेज रखने के लिए केंद्र बनाया जाएगा, जिसके निर्देशों के अनुसार शहरी क्षेत्र में प्लास्टिक कचरा एकत्रित करने के लिए अलग से स्टोर बनाए जाएंगे. स्टोर में शहर से एकत्रित कचरे को रखा जाएगा.

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment