Big Breaking: हरियाणा में पंचायत चुनावों का शेड्यूल अगले 1 सप्ताह के अन्दर होगा जारी

By Sahab Ram
On: May 5, 2022 9:50 AM
Follow Us:

बता दें कि बुधवार को रोहतक में हुई भाजपा की प्रगति रैली में रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनता से बात करते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने हरियाणा में पंचायत चुनाव कराने की मंजूरी दे दी है. इसलिए हरियाणा में पंचायत चुनाव जून-जुलाई में कराए जा सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा में भी नगर निगम के चुनाव होने हैं. दोनों चुनावों को लेकर अगले हफ्ते तक सब कुछ साफ हो जाएगा.

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

 

 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

दोनों चुनावो के बीच होगा 10 दिन का अंतर

बता दें कि पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में 13 याचिकाएं लंबित थीं. जिसे बुधवार को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया. हरियाणा में पंचायत चुनाव का कार्यकाल फरवरी 2021 में समाप्त हो गया है. अब बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा कोर्ट ने हरियाणा में पंचायत चुनाव कराने को मंजूरी दे दी. जिसके बाद यह फैसला हरियाणा सरकार पर छोड़ दिया गया कि राज्य में पंचायत चुनाव कब होंगे. इसके साथ ही सीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव के बीच दस दिनों का अंतर होगा.

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

ये भी पढ़े: https://chaupaltv.com/Haryana/Haryana-Panchayat-Election-High-Court-gives-permission-to/cid7327904.htm

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment