मनेठी एम्स के निर्माण की औपचारिकता जल्द पूरी करें अधिकारी – राव इन्द्रजीत सिंह

By Sahab Ram
On: July 27, 2020 12:14 PM
Follow Us:

मनेठी एम्स के निर्माण की औपचारिकता जल्द पूरी करें अधिकारी – राव इन्द्रजीत सिंह

बैठक में जिले के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा कर केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा की लंबित काम को जल्द पूरा करने और जिले के लिए बेहतर योजना बनाए ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सकें .

केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये रेवाड़ी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की और मनेठी एम्स सहित जिले के विभिन्न कार्यों में तेजी लाने के अधिकारीयों को निर्देश दिए . आपको बता दें की मनेठी एम्स के लिए ग्रामीणों ने जमीन ई भूमि पोर्टल के जरिये अपनी मर्जी से दे दी है . अब एम्स के निर्माण में देरी ना हो इसके लिए राव इन्द्रजीत सिंह ने अधिकारीयों को कहा है कि जो निर्माण के लिए औपचारिकता की जानी है उसे जल्द पूरा करें .

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

जिला सचिवालय में अधिकारीयों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये बैठक की अध्यक्षता कर रहे राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने गोकलगढ़ गाँव को गोद लिया हुआ है इसलिए इस गाँव में विकास कार्य कराये जाने के लिए योजना बनाये और शहर के डबल फाटक के निर्माण कार्य में तेजी लायें. इसके आलावा विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए .

राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा की आंगनवाड़ी की 25 सीट कार्यकर्ताओं व 70 सीट हैल्पर की रिक्त है उनकों जल्द से जल्द भरा जाएं ,
प्रधानमंत्री उज्जवला के तहत जिले में 579 महिलाओं को एलपीजी कनैक्शन दिए गए है। इनके रिफिल के बाद इनको सब्सिडी मिल रही है या नहीं इसकी जांच की जाएं।
जिले में 358 पंचायतों में से 247 पंचायतों में अटल सेवा केन्द्र (सीएससी) केन्द्र चल रहे है। बाकि पंचायतों में भी शीघ्र सीएससी केन्द्र शुरू कराये जाएँ । जिसपर उपायुक्त ने कहा की जल्द बाकी गांवों में भी केंद्र शुरू कर दिए जायेंगे .

केन्द्रीय मंत्री ने वाई-फाई चौपाल की समीक्षा करते हुए कहा कि इनका लाभ लोगों को मिल रहा है या नहीं इसकी फीडबैक के बारे में जानकारी लें। जिसपर उपायुक्त ने बताया कि बावल व जाटूसाना खंड में वाईफाई चौपाल का कार्य शुरू हो चुका है बाकि में कार्य होना है।
मनरेगा के बारे में डीसी यशेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि 34882 लोगों का पंजीकरण किया हुआ है और अब इसका दायरा सरकार ने और बढ़ा दिया है। अब तीन गुना लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

रेवाड़ी के बड़ा तालाब व सोलहराही तालाब के विकास के बारे में डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि इनके सौन्दर्यकरण के लिए संयुक्त निरीक्षण किया गया है और जींद के रानी तालाब व हांसी में बने तालाब का निरीक्षण कर इन तालाबों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए नगरपरिषद के पास 10 करोड़ रूपए की राशि का बजट भी है। जिसपर केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि नारनौल के जल महल पर का भी निरीक्षण करे और दोनो तालाबों की रूपरेखा तैयार कर सौन्दर्यकरण किया जाएं।

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में बिजली का लाइनलॉस 17 प्रतिशत है परंतु रेवाड़ी का लाइनलॉस 9.4 प्रतिशत रह गया है जो कि करनाल के बाद नंबर दो पर है।

बैठक में मंत्री डॉ बनवारी लाल ने उठाया कूड़े को जलाने का मुद्दा …
बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि रामसिंहपुरा में जो डम्पिंग यार्ड बनाया हुआ है उसमें आग लगा देते है इससे लोगों को परेशानी हेाती है। इस पर उपायुक्त ने बताया कि रिजीनल ऑफिसर प्रदूषण बोर्ड द्वारा नगरपरिषद व नगरपालिका पर दो लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है और यहां पर सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य किया जाएगा। लेकिन फ़िलहाल स्थिति ये है की कूड़े में अभी भी आग लगाईं जा रही है .

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

वहीँ विधायक लक्ष्मन यादव ने कहा कि टयूबैल के कनैक्शन के लिए जिला में एक हजार कनैक्शन लंबित है जिनमें से 750 कोसली क्षेत्र के है। इन किसानों ने डेढ़ से दो लाख रूपए तक जमा करवाएं हुए है लेकिन पोर्टल बंद हो जाने के कारण किसान मोटर के पैसे जमा नहीं करा सकें। यदि पोर्टल खुल जाए तो यह किसान मोटर के पैसे जमा करा देगें या किसानों को मोटर खरीदने की छूट दी जाएं ताकि किसानों को कनैक्शन मिल सकें।

इसके अतिरिक्त बैठक में सरकार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की है और अधिकारीयों को निर्देश दिया गया की जनता को योजनाओं का लाभ मिल सकें इस दिशा में काम करें

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment