डवाना गाँव में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कैम्प

By Sahab Ram
On: August 27, 2020 2:05 PM
Follow Us:

डवाना गाँव में सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कैम्प

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

जिले के गाँव डवाना में एड्वोकेट कैलाशचंद द्वारा सरकरी योजनाओं का जनता तक लाभ पहुँचाने के लिए जागरूकता कैम्प लगाया . जिसमें बुजुर्ग , महिला एवं बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया . उन्होंने बताया की सरकार की तरह से कई योजनाएं गरीव एवं जरुरतमंदों के लिए है लेकिन जानकारी के अभाव में जनता इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती . ऐसे में जनता जागरूक होने पर ही सही व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल पायेगा . उन्होंने कहा की मजदूर अपना  रजिस्ट्रेशन करवाकर काफी फायदे ले सकता है, मजदूर  रजिस्ट्रेशन के लिये भाड़ावास रोड पंचायत घर मे भवन निर्माण मजदूर रजिस्ट्रेशन कार्यालय में ऑनलाइन  आवेदन करके 85 रुपए जमा करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है . और उनसे निशुल्क सहायता प्राप्त कर सकता है, इसके लिये आधार कार्ड, बैंक अकाउंट कॉपी व पासपोर्ट फ़ोटो लेकर आये मजदूर चाहे किसी भी राज्य का स्थाई निवासी हो बशर्ते रेवाड़ी में मजदूरी करता हो , वह रजिस्ट्रेशन करवा कर सरकारी योजनाओं के फायदे ले सकता है . मजदूरों को मातृत्व लाभ 36000, पितृत्व लाभ 21000, कन्यादान योजना लाभ एक लाख रुपए कन्या के विवाह पर व, लड़के के विवाह पर 21000,  बच्चो की शिक्षा के लिये 8000 से 51000,   मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 5100, सिलाई मशीन योजना 3500, औजार के लिये 8000, साईकल के लिये 3000, पत्रक घर जाने का किराया , मुफ्त भृमण योजना, स्वास्थ्य योजना 50000, घातक बिमारिओ के लिये सहायता, अक्षम बच्चो के लिये सहायता, पेंशन स्कीम, अपंगता सहायता योजना, म्रत्यु ओर मजदूर को सहायता राशि विधवा पेँशन, वर्ध जनों की पेंशन,

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

निःसक्त पेंशन, असहाय बच्चो की पेंशन, किन्नर पेंशन, BPL कार्ड, बैंक सम्बंधित लोन व योजनाओ बारे, गरीब परिवारों के लिये मकान बनाने हेतु सहायता राशि, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग हेतु रोजगार सहायता राशि, भारतीय दंड सहिंता की धारा 326ख (1860 का 45) स्वेच्छा अम्ल फेंकना या प्रयत्न करना, पर सहायता राशि व अन्य, मोटर व्हीकल नियमो बारे, समाज मे किसी को सामाजिक आर्थिक बहिष्कार पर कानून बारे, बलात्संग, या सामूहिक बलात्संग, अंतरजातीय विवाह समरसता अंतरजातीय विवाह सगुन योजना, पंचायत प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री विवाह सगुन योजना, डॉ भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना, सिलाई प्रशिक्षण योजना, अनुसूचित जाति से सम्बंधित संस्थाओं व समितियो हेतु वितीय सहायता, डॉ बी. आर. अम्बेडकर मेधावी छात्र योजना, अनुसूचित जाति के छात्रों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवर्ती योजना, अन्य पिछड़े वर्ग के छात्रों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवर्ती योजना, अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को विभीन्न उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं किं तैयारी हेतु आर्थिक सहायता, सफाई एवम जान जोखिम वाले व्यवसायों में लगे लोगो के बच्चो के लिये प्री-मैट्रिक छात्रवर्ती योजना, बच्चो के अधिकार सुरक्षा हेतु नियमो व अधिकारों बारे, वर्द्धजनो के अधिकार व सुरक्षा हेतु योजना, महिलाओ की सुरक्षा व अधिकारों बारे, निःसक्त गरीब परिवारों हेतु, घुमंतू परिवारों हेतु योजनाओ बारे, अल्पसंख्यक धर्म के लोगो के लिये, व गरीब परिवारों के बच्चो हेतु निजी स्कूलों में निषुल्क शिक्षा कक्षा पहली से 12 तक RTE एक्ट व नियम 134-ए के तहत निषुल्क शिक्षा योजना, सड़क सुरक्षा हेतु नियम, गांव समाज मे एकता भाईचारे हेतु विचार व्यक्त होंगे व अन्य सद्भावना बारे आमजन को जागरूक किया गया, कार्यक्रम का आयोजन ह्यूमना पुपिल टू पुपिल संस्था की ओर से आयोजित किया गया आज के कार्यक्रम में ह्यूमन की ओर से फूलचंद शामिल रहे, व गांव की महिलाएं राजबाला, ममता, निशा, गरिमा, सुषमा, एकता, सुशीला, रजनी, प्रेम, सुनीता व अन्य शामिल रहें /

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment