26 नवंबर व 27 नवंबर 2020 को ‘दिल्ली चलो’ को लेकर ट्रेवल एडवाइजरी जारी

By Sahab Ram
On: November 24, 2020 1:32 PM
Follow Us:

26 नवंबर व 27 नवंबर 2020 को ‘दिल्ली चलो’ को लेकर ट्रेवल एडवाइजरी जारी

रेवाड़ी 24 नवंबर- हरियाणा सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक ट्रेवल एडवाइजरी जारी की है जिसमें बताया गया है कि आगामी 25 नवंबर व 26 नवंबर 2020 को सडक़ द्वारा पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करने वाले स्थानों और 26 नवंबर व 27 नवंबर 2020 को हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश करने वाले स्थानों पर यातायात-अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए रेवाड़ी डीसी यशेंदर सिंह ने बताया कि विभिन्न किसान संगठनों द्वारा 26 नवंबर व 27 नवंबर 2020 को ‘दिल्ली चलो’ का आह्वान किया गया है, उसके मद्देनजर राज्य में नागरिक और पुलिस प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रबंधों का प्राथमिक उद्देश्य प्रदेश में कानून और व्यवस्था बनाए रखना, किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने व सार्वजनिक शांति बनाए रखने, यातायात व सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों के कामकाज को सुविधाजनक सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी की स्थिति के कारण लागू होने वाले निर्देशों को भी ध्यान में रखा गया है।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सूचनाओं के अनुसार दिल्ली जाने के लिए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों द्वारा विभिन्न बॉर्डर प्वाइंटस से होते हुए पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करने की संभावना है। इसके अलावा, हरियाणा से दिल्ली जाने वाले प्रदर्शनकारियों का मुख्य फोकस चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग अंबाला से दिल्ली, हिसार से दिल्ली, रेवाड़ी से दिल्ली और पलवल से दिल्ली होंगे। उन्होंने बताया कि अंबाला जिला के शंभू बॉर्डर, भिवानी जिला के गांव मुढ़ाल चौक, करनाल जिला की घरौंडा अनाज मंडी, झज्जर जिला के बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर तथा सोनीपत जिला के राई राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में भी प्रदर्शनकारियों द्वारा एकत्रित होने का एक विशेष आह्वान किया गया है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

उन्होंने बताया कि उचित कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह भी संभव है कि पुलिस द्वारा पंचकूला, अंबाला, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में सडक़ों के माध्यम से पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करने वाले बॉर्डर प्वाइंटस पर 25, 26 और 27 नवंबर, 2020 को यातायात को मोड़ा जा सकता है या सडक़ को अवरुद्घ किया जा सकता है। इसी प्रकार, दिल्ली की ओर जाने वाले चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों, यानी अंबाला से दिल्ली, हिसार से दिल्ली, रेवाड़ी से दिल्ली और पलवल से दिल्ली की तरफ भी अंबाला जिला के शंभू बॉर्डर, भिवानी जिला के गांव मुढ़ाल चौक, करनाल जिला की घरौंडा अनाज मंडी, झज्जर जिला के बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर तथा सोनीपत जिला के राई राजीव गांधी एजुकेशन सिटी से यातायात को मोड़ा जा सकता है या सडक़ को अवरुद्घ किया जा सकता है।
डीसी ने बताया कि सभी नागरिकों को पुलिस विभाग द्वारा की जा रही इन व्यवस्थाओं के बारे में पहले से इसलिए सूचित किया जा रहा है ताकि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना उक्त दिनों के लिए पहले से ही बना सकें अथवा उसमें संशोधन कर सकें। उन्होंने बताया कि सभी जिलों को भी ‘दिल्ली चलो’ प्रदर्शन बारे स्थानीय-सलाह (लोकल एडवाइजरी)जारी करने की सलाह दी गई है।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment