10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला

By Sahab Ram
On: June 9, 2021 10:46 AM
Follow Us:

10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला

10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का मामला , 7 आरोपियों में दो नाबालिग पीड़ित के परिवार से , एक बालिग जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा |

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

रेवाड़ी में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है . जहाँ एक 10 साल की बच्ची के साथ उसी के परिवार और पड़ोस के बच्चों ने दरिंदगी की है . ये पूरा मामला 24 मई का है लेकिन जब इस घिनोनी हरकत की वीडियो वायरल हुई तो पीड़ित बच्ची के पिता के भी सामने आई. जिसके बाद अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है .

जानकारी के मुताबिक दस साल की नाबालिग बच्ची रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली है . और तीसरी कक्षा में पढ़ती है . 24 मई को वो घर के पास बने स्कूल में खेल रही थी . वहीँ आस- पड़ोस के बच्चे भी खेल रहें थे.  जहाँ नाबालिग बच्ची के साथ जबरदस्ती कर सामूहिक  दुष्कर्म किया गया . यहाँ हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपियों में केवल एक आरोपी ही बालिग है ..जिसकी उम्र 18 वर्ष है ..जबकि बाकी 8 वर्ष से 14 वर्ष की बीच की उम्र के है. और इन सभी ने ये घिनोनी हरकत कर इसका वीडियो बना एक दुसरें को व्हाट्सएप पर शेयर भी किया है.  जिसके बाद जैसे ही ये वीडियो बच्ची के पिता के सामने आया तो पुलिस में केस दर्ज कराया गया है .

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

वहीँ पुलिस ने भी मामला संज्ञान में आते ही तुरंत केस दर्ज कर आरोपियों को काबू कर लिया है . पुलिस के मुताबिक़ आरोपियों में दो बच्चे पीड़ित बच्ची के परिवार से ही है ..और बाकी पड़ोस के रहने वाले है. डीएसपी हंसराज का कहना है कि ये वीडियो किसके फ़ोन से वायरल हुई ..और किस –किस ने आगे शेयर की ..उस बात की भी तफ्तीश की जा रही है . फिलहाल नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया है ..जबकि बालिग को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है .

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment