किसान आन्दोलन के साइड इफेक्ट : रोजाना लगता है लम्बा जाम , जनता बेहाल

By Sahab Ram
On: July 13, 2021 9:32 AM
Follow Us:

किसान आन्दोलन के साइड इफेक्ट : रोजाना लगता है लम्बा जाम , जनता बेहाल

किसान आन्दोलन के साइड इफेक्ट : रोजाना लगता है लम्बा जाम , जनता बेहाल I

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

कृषि कानूनों के विरोध में लम्बे समय से किसान संगठन आन्दोलन कर रहे है. ना सरकार बिल वापिस लेने को तैयार है, ना किसान संगठन पीछे हटने को तैयार है . ऐसे में सरकार और किसान संगठन के टकराव का खामियाजा अन्य लोगों को उठाना पड़ रहा है. हालात ये है कि जिस रूट से ट्रेफिक को डाइवर्ट किया हुआ है वहां जाम लगा रहता है . सड़के टूट चुकी है . और यातायात के तबाव के चलते स्थानीय लोगों का जीना भी मुश्किल हो गया है.

ये तस्वीरें रेवाड़ी –शाहंजापुर रोड़ की है. जहाँ आप देख सकते है कि किस कदर सड़क पर वाहनों की कतार लगी है. और ऐसा नहीं है कि केवल ये एक दिन कि तस्वीर है . बल्कि यहाँ ये हालात तब से बने हुए है जब से कि किसान संगठनो ने हाइवे पर ढेरा डाला हुआ है . आपको बता दें कि एनएच 48 यानी दिल्ली- जयपुर- गुजरात हाइवे देश कि लाइफ लाइन कहा जाता है. लेकिन इस लाइफ लाइन का कनेक्शन किसान संगठन के विरोध प्रदर्शन के चलते कटा हुआ है . लिहाजा ट्रेफिक डाइवर्ट किया हुआ है जिसके कारण जनता बेहाल हो रही है . राजस्थान –हरियाणा के शान्हाजपुर बॉर्डर पर किसान संगठन लम्बे समय से बैठे हुए है. यहाँ दिल्ली से जयपुर जाने के लिए केवल एक सार्विस लाइन खुली हुई है. और बाकी पूरी तरह से बंद है . पुलिस ने यातायात को संभालने के लिए ट्रेफिक को रेवाड़ी शहर आने वाले रोड़ पर डाइवर्ट किया हुआ है. कुछ वाहन गांवों के छोटे रास्तों से निकल जाते है और बड़े वाहन शहर के भीतर से होकर निकल रहे है . जिसने वाहन चालकों के साथ –साथ स्थानीय लोगों की भी परेशानी भी बढ़ाई हुई है . ऐसे में किसी को समझ नहीं आ रहा , करें तो क्या करें.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

ट्रक चालक कहते है कि रोजाना अलग –अलग काम के चलते दिल्ली जाना पड़ता है . जिसमें फल – सब्जी  जैसे जरुरी सेवाएं भी शामिल है . लेकिन दिल्ली के दो घंटे के सफ़र को पूरा कराने के लिए उन्हें रेवाड़ी में ही घंटों जाम में ही फंसा रहना पड़ता है.  स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन प्रशासन को इस और ध्यान देकर यातायात के प्रबंधन के लिए कदम उठाने चाहिए , क्योंकि सड़कें टूट चुकी है , ज्यादा ट्रेफिक होने कि वजह से जाम लगा रहता है . धुल मट्टी से लोग परेशान है . और इस रोड़ पर रहने वाले लोग भी शहर आने के लिए काफी मत्थापच्ची करते है .

वहीँ एसडीएम रविन्द्र यादव का कहना है कि सड़क के पेचवर्क का काम किया जा रहा है . ताकि कुछ हद तक लोगों को राहत डी जा सकें .

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment