उत्तराखंड सरकार द्वारा कावड़ मेला-2021 आयोजन किया गया स्थगित

By Sahab Ram
On: July 15, 2021 10:50 AM
Follow Us:

उत्तराखंड सरकार द्वारा कावड़ मेला-2021 आयोजन किया गया स्थगित

कावड़ मेला-2021 स्थगित: सरकारी आदेशों की उल्लंघना करके कावड़ यात्रा करने वालों पर होगी कार्यवाही: SP I

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

पूरे देश में कोविड-19 महामारी के संक्रमण का खतरा अभी टला नही हैं। भारत सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी कोविड-19 महामारी के संक्रमण से लोगो को बचाने के लिए व्यापक स्तर पर कदम उठा रही हैं। कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की संभावना को मद्देजनर रखते हुए इस बार भी उत्तराखंड सरकार द्वारा सावन के पवित्र माह में होने वाले कावड़ मेले का आयोजन स्थगित कर दिया गया है। जिसके तहत किसी भी व्यक्ति को कावड़ लेने जाने व मेले के आयोजन स्थल पर पहुंचने की अनुमति नही है। यदि कोई व्यक्ति कावड़ लेने के लिये उत्तराखंड में प्रवेश करेगा तो उसके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की जाएगी और उन्हें क्वारनटाइन भी कर दिया जाएगा।

  पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने जिला वासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति कावड़ लेने व कावड़ मेले में शामिल होने के लिए उत्तराखंड ना जाये। आदेशों की उल्लंघना करके कावड़ मेला में जाने वाले यात्रियों पर रेवाड़ी पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी। सरकारी आदेशों की उल्लंघना करने वालों पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की भी जाएगी। अतः रेवाड़ी पुलिस द्वारा लोगों को कावड़ यात्रा ना करने और घर पर ही रहने की सलाह दी जाती है। आप सभी से यह भी निवेदन है कि इस साल कावड़ यात्रा ना करें तथा महामारी के इस दौर में प्रशासन का सहयोग करें ताकि कोविड के संक्रमण को बढने से रोका जा सके।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment