धारूहेड़ा में सवा करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास – राव इन्द्रजीत सिंह

By Sahab Ram
On: July 15, 2021 12:07 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा में सवा करोड़ की लागत से बनेगा बाईपास – राव इन्द्रजीत सिंह

  • धारूहेड़ा में जल्द बनेगा आउटर बाईपास : राव इंद्रजीत
  • 125 करोड़ की लागत से तैयार होगा धारूहेड़ा बाईपास

धारूहेड़ा को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से धारूहेड़ा बाईपास को बनाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है और जल्द ही इसके टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। करीब 4 किलोमीटर लंबा बाईपास सवा करोड़ की लागत से तैयार होगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पिछले दिनों हुई मुलाकात में उन्होंने धारूहेड़ा के लोगों की समस्या को रखा था, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि धारूहेड़ा के आउटर बाईपास को बनाने के लिए योजना तैयार करें। अब यह योजना सिरे चढ़ने जा रही है, धारूहेड़ा आउटर बायपास के टेंडर कृतिक रिया को जल्द पूरा किया जाएगा।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

धारूहेड़ा का यह बाईपास कपड़ीवास चौक के नजदीक से होता हुआ सीधा भिवाड़ी रोड पर निकलेगा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से 4 किलोमीटर लंबे धारूहेड़ा बाईपास को बनाने के लिए करीब 125 करोड रुपए की लागत का अनुमान लगाया गया है। बाईपास के बनने के बाद धारुहेडा शहर के बीच से भिवाड़ी को जाने वाले भारी वाहनों का दबाव कम होगा और धारूहेड़ा शहर को जाम से मुक्ति मिलेगी। राव ने कहा कि धारूहेड़ा के विकास को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 धारूहेड़ा फ्लाईओवर के नीचे सड़कों की स्थिति से स्थानीय लोगों ने उन्हें अवगत करवाया है।

फ्लाईवर के नीचे सड़क की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कपड़ीवास चौक पर फ्लाईओवर और और ओवरलीफ बनाने का काम आउटर बाईपास बनाने की योजना के दौरान किया जाएगा। इसके लिए वे लगातार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के संपर्क में है और जल्दी ही काम शुरू करवाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पैदल यात्रियों की समस्याओं को दूर करने के लिए खरखड़ा के पास फुटओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है , वही करीब 8 फुट ओवरब्रिज का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से किया जा रहा है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment