ये राह नहीं आसां , ना जाने कब बदलेंगे हालात

By Sahab Ram
On: July 23, 2021 2:43 PM
Follow Us:

ये राह नहीं आसां , ना जाने कब बदलेंगे हालात

रेवाड़ी अपडेट – बारिश के दिनों में सड़के टूटने से लोगों को हर वर्ष समस्याओं का सामान करना पड़ता है . जिन सड़क को बाद में रिपेयर भी करा दिया जाता है. लेकिन रेवाड़ी दिल्ली रोड़ पर एक सड़क का टुकड़ा लोगों के लिए नासूर बन गया है. आलम ये है कि वर्षों से इस सड़क के टुकड़े को ठीक कराने कि मांग की जा रही है. केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह भी इस सड़क के टुकड़े को ठीक करने के लिए आदेश दे चुके है . लेकिन हालात जस के तस है और लोगों को रोजाना इस आफत को पार करके जाना पड़ता है.

रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने आज मौके का जायजा लिया और बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारी बेलगाम है और जनता परेशान है . सड़क के इस छोटे से टुकड़े को दुरस्त करने में एक दिन का भी समय नहीं लगना लेकिन जनता को यहाँ मरने के लिए छोड़ दिया गया है. चिरंजीव राव ने कहा कि इस जगह एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत भी हो चुकी है. बावजूद इसके शासन – प्रशासन की नींद नहीं टूटी है.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

आपको बता दें कि रेवाड़ी – धारूहेड़ा रोड़ पर पुलिस लाइन के पास , फ्लाईओवर के नीचे लम्बे समय से गहरे गड्ढे बने हुए है . जिन्हें ठीक कराने को लेकर लम्बे समय से मांग की जा रही है ..सड़क का छोटा सा टुकड़ा ठीक करने में विभाग के दुसरे पर टालते हुए काम को वर्षो से लटकाए हुए है. समस्या ज्यादा बढ़ी और सरकार की किरकिरी हुई तो केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने भी डेढ़ माह पहले सड़क को दुरुस्त करने के निर्देश दिए. और डीसी यशेंद्र सिंह ने एनएचएआई के अधिकारीयों को कड़े शब्दों में कहा था कि या तो सड़क को दुरस्त करें वरना चड़ीगढ़ सबंधित विभाग को लिखा जायेगा.  लेकिन आज इतना वक्त बीतने के बावजूद हालात नहीं बदले है . तस्वीरे में आप देख सकते है कि सड़क के बीच का ये हिस्सा झील में तब्दील हो चूका है , यहाँ आये दिन सड़क हादसे होते है , उसके बावजूद सड़क को ठीक नहीं किया गया है . और वाहनों को अब साइड से निकाला जा रहा है . वाहनों चालकों का कहना है कि वाहन लेते समय टेक्स देते है , फिर सड़क पर चलने के लिए टोल टेक्स देते है . फिर भी अच्छी सड़के उन्हें नहीं दी जा रही है . रोजाना गाड़ियों में नुकसान हो रहा है.

वहीँ सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल से जब एनएचएआई के अधिकारीयों की मनमानी के बारे में पूछा गया तो वो बोले कि ये केंद्र का मामला है ..केन्द्रीय मामलों के लिए केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह इलाके की पैरवी करते है .

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

बहराल ये कहा जा रहा है कि बारिश के बाद सड़क के इस टुकड़े को ठीक किया जायेगा.. लेकिन सवाल ये कि आखिर क्यों समय रहते अधिकारीयों की नींद नहीं टूटटी ! क्यों लापरवाह अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जाती ! और क्यों जनता की परेशान को देखकर भी समस्या के समाधान करने की बजाएं जनता को मरने के लिए छोड़ दिया जाता है .  ऐसे हालत केवल यहीं के नहीं बल्कि जिले के कई स्थानों पर इसी तरह के हालात बने हुए है . और जनता शासन – प्रशासन को कोष रही है .

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment