पिछले 5 वर्षों से भाई-बहन की जोड़ी दे रही है पर्यावरण बचाने का संदेश..

By Sahab Ram
On: July 28, 2021 4:23 PM
Follow Us:

पिछले 5 वर्षों से भाई-बहन की जोड़ी दे रही है पर्यावरण बचाने का संदेश..

विश्व संरक्षण दिवस पर विलुप्त होने वाली प्रजातियों और वनस्पतियों की रक्षा करने का दिया सन्देश;– डीसी यशेन्द्र सिंह। 

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

रेवाड़ी 28 जुलाई। बढते प्रदूषण से हमारा  पर्यावरण दूषित होता जा  रहा है जिसे बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड लगाने होगे ताकि प्रदूषण कि समस्या से छुटकारा मिल सके। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह उद्दगार आज विश्व संरक्षण दिवस पर  पर्यावरण संरक्षण के सन्देश को आगे बढाने का बीडा उठा रही रेवाड़ी  निवासी छात्रा नंदिनी व हर्ष की जोड़ी द्वारा उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के साथ  सेल्फी विद क्लॉथ बैग व पौधा भेंट करने के अवसर पर व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि  पिछले 5 वर्षों से यह जोडी  लोगों को पॉलीथिन का प्रयोग ना करके कपड़े से बने थैलों का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इस अभियान के तहत दोनों छात्रों द्वारा पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ अभियान की मुहिम चलाई हुई है। पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत इस भाई-बहन की जोड़ी ने अब तक 20,000 से ज्यादा कपड़े के थैले बनाकर लोगों को निशुल्क दिए हैं। जागरूक छात्रा नंदनी यादव ने कहा कि आज 28 जुलाई को विश्व संरक्षण दिवस है इस अवसर पर प्रकृति को बचाने के लिए मनुष्य को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 28 जुलाई को मनाया जाता है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

इस दिन विलुप्त होने वाली प्रजातियों और वनस्पतियों की रक्षा करने का संकल्प लिया जाता है। हम अक्सर ये देखते हैं कि प्रकृति के संरक्षण के लिए कई तरह के अभियान भी चलाए जाते हैं, जैसे कहीं पौधारोपण किया जाता है तो कहीं पानी बचाने जैसे उपाय किए जाते हैं। लेकिन ये सब व्यक्तिगत रूप से काफी कम ही देखने को मिलता है। जब हम प्रकृति से इतना कुछ लेते हैं तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम उसके संरक्षण के लिए कुछ करें। आप भी कई तरीकों से व्यक्तिगत स्तर पर प्रकृति के प्रति बहुत कुछ कर सकते हैं। आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर रेवाड़ी शहर में जागरूक छात्रा नंदिनी व हर्ष द्वारा लोगों को एक पौधा और एक कपड़े से बना थैला बांटकर विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर अपना सहयोग करेंगे। भाई-बहन की इस जोड़ी ने अब तक पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथिन हटाओ जीवन बचाओ, सेल्फी विद क्लॉथ बैग व पौधारोपण जैसे अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment