रेवाड़ी में छिपकर रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

By Sahab Ram
On: August 7, 2021 10:04 AM
Follow Us:

कोसली उपमंडल के गांव नाहड़ स्थित बंद ईंट-भट्ठा पर रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपित बांग्लादेश के जिला कुंडीग्राम के नवादाबास निवासी मोहम्मद रोबानी व गांव गंगराहट निवासी राशिद उल है। दोनों बिना पासपोर्ट व वीजा के यहां काफी समय से रह रहे थे।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

कोसली थाना पुलिस को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि नाहड़ स्थित एक बंद ईंट-भट्ठा पर दो संदिग्ध लोग रह रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा दोनों को हिरासत मे लेकर पहचान-पत्र की मांग की। आरोपित कोई भी पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए। दोनों ने बताया कि वह बांग्लादेश के रहने वाले है। दोनों व्यक्ति बिना पासपोर्ट व वीजा के यहां रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विदेशी अधिनियम-1946 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

यहां बता दें कि कोसली उपमंडल से पहले भी बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके है। कुछ समय पूर्व पुलिस ने ईंट-भट्ठा पर छिपकर रह रहे एक बांग्लादेशी परिवार को गिरफ्तार किया था। एक वर्ष में बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जाने का यह दूसरा मामला सामने आया है।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment