जाने क्यों और कहां फेल हो गया इसरो का मिशन

By Sahab Ram
On: August 12, 2021 12:54 PM
Follow Us:

जाने क्यों और कहां फेल हो गया इसरो का मिशन

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) को गुरुवार को बड़ा झटका लगा। अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-03) यानी ‘आई इन द स्काय’ को लॉन्च करने का मिशन फेल हो गया। GISAT-1 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट को लेकर जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) F10 रॉकेट ओडिशा के स्पेसपोर्ट से लॉन्च हुआ। दो स्टेज तक सबकुछ ठीक चला। क्रायोजेनिक स्टेज में गड़बड़ी आई और मिशन फेल हो गया। इसरो कुछ दिन बाद इसके दोबारा लॉन्च की तारीख घोषित कर सकता है।

सबसे पहले, रॉकेट लॉन्च के स्टेज कितने होते हैं?

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां रॉकेट लॉन्च को कई स्टेज में बांटती हैं। हर स्टेज में रॉकेट से एक हिस्सा अलग होता है और अगला हिस्सा डेस्टिनेशन के पास तक जाता है। कितना डिस्टेंस कवर करना है, इसके आधार पर स्पेस व्हीकल पांच स्टेज तक का हो सकता है। मोटे तौर पर तीन ही स्टेज होते हैं।

 

  • पहला स्टेजःरॉकेट का यह सबसे भारी हिस्सा होता है। सबसे अधिक फ्यूल और ऑक्सीडाइजर टैंक्स इसमें ही इस्तेमाल होते हैं क्योंकि पृथ्वी की ग्रेविटी को चीरते हुए रॉकेट को ऊपर बढ़ना होता है। पहले स्टेज में रॉकेट का बड़ा हिस्सा ऊपर जाने के बाद अलग हो जाता है। यह समुद्र में या गैर-रिहायशी इलाकों में गिर जाता है। इस स्टेज में 6 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से 2 मिनट 30 सेकंड तक उड़ान भरनी थी। गुरुवार के लॉन्च में यह प्रोसेस सही रही।
  • दूसरा स्टेजःपहले स्टेज के अलग होने के बाद दूसरा हिस्से का इंजन रफ्तार पकड़ता है। 8 किमी प्रति सेकंड से 5.1 किमी प्रति सेकंड तक की रफ्तार पकड़कर 2 मिनट 24 सेकंड उड़ान भरता है। इस दौरान पेलोड फेयरिंग सेप्रेशन शुरू हुआ। इसरो के अनुसार गुरुवार के मिशन यह प्रोसेस भी पूरी हो गई थी।
  • तीसरे स्टेजःदूसरे स्टेज के अलग होने के बाद क्रायो अपर स्टेज इग्निशन को ऑन होना था। इसे 14 मिनट तक 10 किमी प्रति सेकंड की रफ्तार से ऑर्बिट तक जाना था। पर क्रायोजेनिक इंजिन शुरू नहीं हुआ और यह मिशन फेल हो गया।

इसरो के इस मिशन का उद्देश्य क्या था?

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro
  • इस मिशन में इसरो को अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट लॉन्च करना था। मिशन सफल होता तो इसके जरिए भारत के साथ-साथ चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर भी रियलटाइम निगरानी संभव हो जाती।
  • अंतरिक्ष विभाग के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने हाल ही में राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया था कि अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-03) पूरे देश की रोज 4-5 तस्वीरें भेजेगा। इस सैटेलाइट की मदद से जलाशयों, फसलों, तूफान, बाढ़ और फॉरेस्ट कवर में होने वाले बदलावों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी।
  • यह सैटेलाइट धरती से 36 हजार किमी ऊपर स्थापित होने के बाद एडवांस ‘आई इन द स्काय’, यानी आसमान में इसरो की आंख के तौर पर काम करेगा। यह सैटेलाइट पृथ्वी के रोटेशन के साथ सिंक होगा, जिससे ऐसा लगेगा कि यह एक जगह स्थिर है।
  • यह बड़े इलाके की रियल-टाइम इन्फॉर्मेशन देने में सक्षम है। यह बेहद खास है, क्योंकि अन्य रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट्स लोअर ऑर्बिट्स में हैं और वह नियमित इंटरवल के बाद एक स्पॉट पर लौटते हैं। इसके मुकाबले EOS-03 रोज चार-पांच बार देश की तस्वीर खींचेगा और विभिन्न एजेंसियों को मौसम व जलवायु परिवर्तन से संबंधित डेटा भेजेगा।

इसरो के लिए आगे क्या?

  • इसरो अगले पांच महीनों में चार और बड़े लॉन्च करने वाला है। सितंबर में इसरो सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) के साथ रडार इमेजिंग सैटेलाइट (Risat-1A या EOS-04) स्पेस में भेजेगा। यह दिन-रात बादलों के पार की तस्वीरें भी कैप्चर कर सकेगा। यह पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) से लॉन्च होगा। यह 1800 किलो वजनी सैटेलाइट देश के डिफेंस सिस्टम के लिए उपयोगी होगा। यह दिन-रात और किसी भी मौसमी परिस्थितियों में रियल-टाइम तस्वीरें भेजेगा।
  • इस साल के अंत तक स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) का डेब्यू लॉन्च भी हो सकता है। यह एक तीन-स्टेज वाला फुल-सॉलिड लॉन्च व्हीकल है जो 500 किलो वजन वाले पेलोड को पोलर ऑर्बिट में पृथ्वी की सतह से 500 किलोमीटर ऊपर और 300 किलोग्राम पेलोड को सन सिंक्रोनस पोलर ऑर्बिट में ले जा सकता है। इसरो नए विकसित लॉन्च सिस्टम का उपयोग ऑन-डिमांड सर्विसेज और छोटे उपग्रहों को लॉन्च करने के लिए करेगा।
  • source : bhaskar

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment