हरियाणा सब इंस्पेक्टर परीक्षा स्थगित, जारी होगा न्यू शेड्यूल

By Sahab Ram
On: August 19, 2021 10:16 AM
Follow Us:

हरियाणा सब इंस्पेक्टर परीक्षा स्थगित, जारी होगा न्यू शेड्यूल

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने सब-इंस्पेक्टर (पुरुष) और सब-इंस्पेक्टर (महिला) (Sub-Inspector Male & Sub-Inspector Female) चयन की लिखित परीक्षा 29 अगस्त को आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया है। आयोग ने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि भारतीय वायु सेना की ओर से आयोजित एएफसीएटी परीक्षा (Indian Air Force AFCAT Exam) भी उसी दिन निर्धारित की गई थी। इसके चलते कई उम्मीदवारों ने आयोग से परीक्षा स्थगित करने का अनुरोध किया था। उम्मीदवारों की ओर से की गयी  अपील को ध्यान में रखते हुए ही आयोग ने यह फैसला लिया है। वहीं इस संबंध में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इस संबंध में ट्विटर पर जानकारी दी है। आयोग ने लिखा है, सब इंस्पेक्टर पुरुष और महिला स्थगित कर दी गई है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

बता दें कि हरियाणा पुलिस एसआई परीक्षा का आयोजन पुलिस विभाग के ग्रुप सी के 465 सब-इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। वहीं इन 465 रिक्तियों में से 400 एसआई पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए हैं जबकि 65 एसआई पद महिला उम्मीदवारों के लिए हैं। यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। महिला उम्मीदवारों के लिए शाम (शाम 3 बजे से शाम 4:30 बजे),पुरुष उम्मीदवारों के लिए सुबह (सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे) और तक होगी।

आयोग ने इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन में कहा कि सब इंस्पेक्ट परीक्षा के दिन ही भारतीय वायु सेना (AFCAT – 2/2021) 29.08.2021 (सुबह और शाम सत्र) परीक्षा के कारण निर्धारित परीक्षाएं स्थगित कर दी जाती हैं। इसके साथ ही जल्द ही नया जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्सस आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट चेक करते रहें।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment