साइबर ठगी के शिकार तुरंत करेंगे शिकायत तो 24 घंटे में वापिस मिल जायेंगे पैसे

By Sahab Ram
On: August 21, 2021 5:29 AM
Follow Us:

साइबर ठगी के शिकार तुरंत करेंगे शिकायत तो 24 घंटे में वापिस मिल जायेंगे पैसे

जैसे -जैसे रूपए के लेन –देन तौर तरीका बदला है. वैसे- वैसे धोखाधड़ी का तरीका भी बदलता गया है. ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के इस दौर में हर कोई डिजिटल तरीके से ट्रांजेक्शन कर रहा है . लेकिन इससे उन्हें ऑनलाइन ठगी का डर हमेशा सताता रहता है . और इसी लोगों के इसी डर को खत्म करने और साइबर ठगों पर नकेल कसने के लिए साइबर पुलिस स्टेशन खोले गए है . और साइबर एक्सपर्ट पुलिस अधिकारी ठगों पर पर शिंकजा कस रहे है. अधिंकाश लोगों को लगता है कि ठगी का पैसा एक बार गया तो वापिस नहीं मिल पायेगा  . लेकिन ऐसा नहीं है , अगर आपने समय रहते शिकायत दर्ज करा दी तो आपका पैसे 24 घंटे में आपके खाते में लौट आएगा .

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

 

भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल बनाया है https://cybercrime.gov.in/ आसान भाषा में कहें तो एक वेबसाइट बनाई है जिसका लिंक इस वेबसाइट पर एक हेल्प लाइन नंबर दिया गया है , नंबर है 155260,  इसे आप नोट कर लीजिए,  फोन बुक में सेव कर लीजिए,  दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ , उत्तर प्रदेश , असम, तमिलनाडु ,और आंध्र प्रदेश के लोग इस नंबर पर सातों दिन किसी भी समय दिन रात में कॉल करके अपनी शिकायत लिखा सकते हैं . बाकी के जितने भी राज्य और केंद्र शासित राज्य हैं उनमें रहने वाले सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे के बीच फोन करके कंप्लेंट कर सकते हैं .

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

 

आपको क्या करना होगा

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

यदि आप किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी यानी साइबर फ्रॉड का शिकार होते हैं तो आपको अपना फोन उठाना होगा डायल करना होगा , 155260 यह नंबर डायल करने के बाद आपको अपनी शिकायत लिखानी है,  शिकायत करते समय यह बातें ध्यान में रखें , फ्रॉड की पूरी जानकारी दें , फ्रॉड का सही समय बताएं , आप के बैंक का नाम पता जिस बैंक या e-wallet फोन पर गूगल पर पेटीएम में पैसा ट्रांसफर ट्रांसफर हुआ है, उसकी पूरी जानकारी दें.  आपकी दी गई जानकारी के आधार पर कार्रवाई होगी . आपका पैसा आपको जल्द से जल्द मिल जाएगा .

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment