रक्षा बंधन पर SBI , HDFC बैंकों ने लगाई ऑफर की झड़ी

By Sahab Ram
On: August 21, 2021 11:52 AM
Follow Us:

रक्षा बंधन पर SBI , HDFC बैंकों ने लगाई ऑफर की झड़ी

Raksha Bandhan के त्योहार पर State Bank Of India(SBI) और HDFC Bank दोनों ही काफी शानदार और आकर्षक ऑफर का लाभ अपने ग्राहकों को दे रहे हैं। SBI इस मौके पर अपने ग्राहकों को शॉपिंग करने पर फ्लैट 20 फीसद का डिस्काउंट ऑफर्स उपलब्ध करा रहा है। हालांकि इसके तहत खरीददारी की कोई भी न्यूनतम सीमा नहीं तय की गई है और इसके तहत अधितकम 999 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। SBI ने अपने ट्वीट के जरिए इस ऑफर की जानकारी दी है। यह ऑफर 22 अगस्त तक है।  वहीं HDFC Bank अपने ग्रहाकों को 100 रुपये फ्लैट कैशबैक का लाभ दे रहा है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

SBI ने अपने ट्वीट में इस ऑफर का जिक्र करते हुए लिखा है कि, इस रक्षाबंधन को इस बड़े ऑफर के साथ मनाएं। SBI YONO के द्वारा fernsnpetals से शॉपिंग करें और फ्लैट 20 फीसद यानी 999 रुपये तक का डिस्काउंट प्राप्त करें। ऑफर का लाभ लेने के लिए SBI YONO ऐप डाउनलोड करें।

SBI के अलावा HDFC बैंक भी Raksha Bandhan के मौके पर अपने ग्राहकों को आकर्षक कैशबैक ऑफर का लाभ दे रहा है। HDFC बैंक अपने ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग पर फ्लैट 100 का कैशबैक ऑफर उपलब्ध करवा रहा है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको कम से कम 3000 रुपये तक का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना होगा। इस ऑफर में मैक्सिमम  कैशबैक प्रति ग्राहक 100 रुपये तक का है। हालांकि डिलीवरी ट्रांजेक्शन या पेमेंट ऑन डिलीवरी ट्रांजेक्शंस पर यह कैशबैक ऑफर लागू नहीं होगा। इसके अलावा एजुकेशन, रेस्टोरेंज, ग्रॉसरी, इंश्योरेंस, वॉलेट लोड, यूटिलिटीज, पेजैप वॉलेट लोड, पेजैप लिंक्ड कार्ड्स और स्मार्टबाई लिंक्ड ट्रांजेक्शंस पर भी मान्य नहीं है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment