रक्षा बंधन के दिन कुछ लाइनों पर जल्दी चलेगी दिल्ली मेट्रो

By Sahab Ram
On: August 21, 2021 1:29 PM
Follow Us:

रक्षा बंधन के दिन कुछ लाइनों पर जल्दी चलेगी दिल्ली मेट्रो

रक्षाबंधन पर बहनों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने भी कमर कस ली है। इसके लिए सामान्य दिनों की अपेक्षा रविवार को कुछ लाइनों पर मेट्रो अपने निर्धारित से पहले चलने लगेगी।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को ट्वीट कर बताया, ”रक्षा बंधन पर यात्रा करने वालों की सुविधा के लिए 22 अगस्त 2021 (रविवार) को मेट्रो सेवाएं पिंक लाइन पर सुबह 6:30 बजे, मैजेंटा लाइन पर सुबह 6 बजे, रेड लाइन एक्सटेंशन पर सुबह 5:30 बजे और ब्लू लाइन एक्सटेंशन पर सुबह 6 बजे शुरू हो जाएंगी।

बता दें कि, इस बार रक्षा बंधन रविवार को होने के चलते सड़कों और मेट्रो ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल सकती है। भीड़ और जाम से बचने के लिए मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को यात्रा के लिए अब घर से थोड़ा जल्दी निकलना होगा।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर दो स्टेशनों के बीच सिग्नल प्रणाली संबंधी कार्य के चलते 16 अगस्त की रात से लेकर 10 सितंबर तक सेवाओं में कटौती की गई है। दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी स्थित एक छोटे सेक्शन का छह अगस्त को उद्घाटन किया गया था, जिससे यह नेटवर्क का सबसे लंबा कॉरिडोर बन गया। इसके साथ ही 38 स्टेशनों तक विस्तारित 59 किलोमीटर लंबे मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर या पिंक लाइन पहली बार पूरी तरह से जुड़ गई।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment