खुशखबरी: बैंक कर्मचारियों की 30 से 35 हजार रूपए तक हो सकती है पेंशन

By Sahab Ram
On: August 25, 2021 10:40 AM
Follow Us:

खुशखबरी: बैंक कर्मचारियों की 30 से 35 हजार रूपए तक हो सकती है पेंशन

बैंक कर्मचारियों के पेंशन के मामले में सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब बैंक कर्मचारियों को 30 से 35 हजार रुपए तक की पेंशन मिल सकती है। पहले यह 9,284 रुपए थी। यह जानकारी फाइनेंशियल डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी देबाशीष पांडा ने दी।

वित्तमंत्री के साथ प्रेस कांफ्रेंस में बोले पांडा

वित्तमंत्री के साथ प्रेस कांफ्रेंस में पांडा ने कहा कि बैंक कर्मचारियों के लिए पेंशन पेआउट को बढ़ाने का फैसला किया गया है। इसके तहत सरकारी बैंकों का कर्मचारियों के पेंशन में NPS के तहत जो योगदान है, उसे 14% तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह 10% हुआ करता था। इसी के साथ सरकारी बैंकों के जिन कर्मचारियों की कोरोना के दौरान मौत हुई है, उनके परिवार को मिलने वाली पेंशन में 30% का इजाफा किया गया है। यह इजाफा उनकी लास्ट सैलरी के आधार पर हुआ है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

बैंकों ने दिया प्रजेंटेशन

दो दिवसीय दौरे के बाद वित्तमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बैंकों ने अपना प्रजेंटेशन दिया। बैंकों ने इसमें आत्मनिर्भर भारत का भी पूरा ब्यौरा दिया। इंडस्ट्री के पास अब यह अवसर है कि वे बैंकों के अलावा भी दूसरे माध्यम से पैसा जुटा रहे हैं। बैक भी बाजार से पैसा जुटा रहे हैं। सरकारी बैंक राज्य सरकारों के साथ काम करें। एक जिला एक प्रोडक्ट के लिए काम करें। इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश में उभरते सितारे प्रोडक्ट को लांच किया गया है। बैंक इसके लिए कॉमन इंफ्रा प्लेटफॉर्म बना सकते हैं।

सरकारी बैंकों ने अच्छा प्रदर्शन किया

सीतारमण ने कहा कि सरकारी बैंकों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वे अब फायदा दे रहे हैं। भारतीय सरकारी बैंक कोरोना के समय में अच्छा प्रदर्शन किया हैं। कोरोना से पहले बड़े बैंकों में छोटे बैंकों का विलय किया गया था। इस वजह से ग्राहकों को कोई दिक्कत नहीं हुई और बैंक अच्छा काम कर रहे हैं। बैंक विलय से संबंधित सभी काम अच्छा कर रहे हैं। बैंक कस्टमर एक्सपीरिएंस में सुधार कर रहे हैं।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

उन्होंने कहा कि कोरोना के समय कस्टम विभाग के अधिकारियों ने बिना आराम किए हुए काम किया। कस्टम विभाग ने सातों दिन 24 घंटे काम किया। इसी तरह जीएसटी अधिकारियों ने भी काम किया। जीएसटी का औसत कलेक्शन हर महीने 1 लाख करोड़ रुपए रहा है।

महंगाई दर कम करने में कामयाब

फाइनेंस सेक्रेटरी देबाशीष पांडा ने कहा कि हम महंगाई की दर को 6% के नीचे रखने में कामयाब रहे हैं। आने वाले फाइनेंशियल सेक्टर में यह 4-6% के बीच रह सकती है। खाने के तेल और अन्य सामानों पर कस्टम ड्यूटी को कम किया गया है। हम इस पर निगरानी रखेंगे। सरकारी बैंकों ने पिछले वित्त वर्ष में 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा कमाया था।

बैंकों ने बुरे फंसे कर्जों के साथ सभी पैरामीटर्स पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। पिछले वित्त वर्ष में बैंकों ने 69 हजार करोड़ रुपए जुटाए थे। इस वित्त वर्ष के पहले 5 महीनों में बैंकों ने 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जुटाए हैं।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment