जानिए सिद्धार्थ शुक्ला का क्या सपना था

By Sahab Ram
On: September 2, 2021 12:00 PM
Follow Us:

जानिए सिद्धार्थ शुक्ला का क्या सपना था

छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड और रिएलिटी शोज में भी अपनी धाक जमा चुके एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने सभी को चौंका दिया है। लोग सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें शेयर करते हुए शोक जाहिर कर रहे हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना चुके सिद्धार्थ का असल में सपना कुछ और ही था।

सिद्धार्थ शुक्ला ने एक मॉडल और एक्टर के तौर पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। लेकिन असल में उनका सपना था इटीरियर डिजाइनर बनने का। जिसके लिए उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने से पहले एक फॉर्मल कोर्स भी कर रखा था।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

2015 में उन्होंने तुर्की में दुनिया के बेस्ट मॉडल का टाइटल जीता था। ये खिताब पाने वाले सिद्धार्थ पहले एशियन थे।

सिद्धार्थ शुक्ला फिटनेस फ्रीक और स्पोर्ट्समैन भी थे। उन्होंने टेनिस और फुटबॉल में कई लेवेल्स पर अपने स्कूल को रिप्रिजेट भी किया था।

सिद्धार्थ शुक्ला, महानायक अमिताभ बच्चन के फैन थे और उनकी पसंदीदा फिल्म थी ‘अग्निपथ’। उन्हें फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज भी बहुत पसंद थी।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

एक्टर ने टीवी शो ‘सावधान इंडिया’ भी कुछ समय तक होस्ट किया था। वहीं, जब वो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ होस्ट कर रहे थे तो भारती सिंह के साथ उनके मनमुटाव की खबरे आई थीं।

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment