न्यायिक परिसर में 11 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक केसों का किया जाए निपटारा

By Sahab Ram
On: September 2, 2021 12:52 PM
Follow Us:

न्यायिक परिसर में 11 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक केसों का किया जाए निपटारा

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी श्री दिनेश कुमार मितल के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाडी श्रीमती वर्षा जैन ने आज जिला न्यायालय रेवाडी में 11 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें इंसोरेंस कम्पनी के अधिवक्ता राजीव गुप्ता, संजीव गौतम, अशोक कुमार व अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पर श्रीमती वर्षा जैन ने सभी को दिशा निर्देश दिए कि 11 सितंबर को आयोजित होनेे वाली लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा दुर्घटना मुआवजा वाले केसो का निपटारा करवाये। उन्होंने कहा कि इस लोक अदालत में एमएसटी, सिविल, वैवाहिक, अपराधिक, कंपाउंडेबल केस, एनआई एक्ट व बैंक रिकवरी से संबंधित मामलों की सुनवाई कर उनका मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इस लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पूरा प्रयास करे।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment