सड़क सुरक्षा समिति की हुई समीक्षा बैठक

By Sahab Ram
On: September 2, 2021 1:02 PM
Follow Us:

सड़क सुरक्षा समिति की हुई समीक्षा बैठक

डीसी यशेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण गजेन्द्र सिंह ने आज जिला सचिवालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की समीक्षा की।  सचिव आरटीए गजेन्द्र सिंह ने कहा कि बरसात के दिनों में खराब हुई सडक़ों के गड्ढों को तुरंत भरा जाए। उन्होंने सम्बंधित विभाग को अपने-अपने क्षेत्र की सड़को की मरम्मत के कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

आरटीए सचिव गजेन्द्र सिंह कहा कि ओढी, साबन, कसौला चौक पर साईन बोर्ड तुरंत लगाएं जाएं तथा मसानी कट के पास लाइट का कार्य किया जाएं। उन्होंने कहा कि साबन चौक, बनीपुर चौक व कसौला चौक के पास सर्विसलेन व टूटे हुई सडक़ की मरम्मत की जाएं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा ओवर स्पीड के 76, मोबाईल प्रयोग करते हुए 45 व शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए 22 लोगों के चालान किए गए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि बस स्टैड बेरली पर सडक़ की मरम्मत की जाएं। पुलिस लाइन के पास टूटी सड़क को ठीक किया जाएं तथा नाईवाली, सब्जी मंडी व फ्लाईओवर के नीचे जो गड्ढे है उनकी तुरंत मरम्मत की जाएं। भाड़ावास रेलवे फाटक के पास भी बने हुए गढढों की मरम्मत की जाएं। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकुलर रोड पर जगह-जगह जो गढढे है उनकी तुरंत मरम्मत की जाएं।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

बैठक में एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी सुंदरलाल, एनएचएआई से गौरव कुमार, सडक़ सुरक्षा समिति सदस्य रमेश वशिष्ठ सहित लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद, हुड्डा व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment