राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन किए आमंत्रित, 18 अक्टूबर अप्लाई करने की अंतिम तिथि : उपायुक्त

By Sahab Ram
On: September 7, 2021 10:25 AM
Follow Us:

राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन किए आमंत्रित, 18 अक्टूबर अप्लाई करने की अंतिम तिथि : उपायुक्त

महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार प्रदान करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के लिए इच्छुक महिलाएं जिला स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में 18 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा करवा सकती हैं।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बतया कि हरियाणा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार में इन्दिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये, कल्पना चावला शौर्य व बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए, लाईफ-टाईम अचीवर्स अवार्ड के लिए 51 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एएनएम, नर्स महिला एमपीडब्ल्यू, महिला खिलाड़ी, साक्षर महिला समूह सदस्य, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा महिला उद्यमियों को 21-21 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।

संपूर्ण बायोडाटा के साथ करना होगा आवेदन

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

डीसी यशेन्द्र सिंह के अनुसार महिलाओं को संपूर्ण बायोडाटा के साथ अपनी ओर से दिए गए योगदान की विस्तृत जानकारी के साथ नामांकन महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में 18 अक्तूबर तक जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि 8 मार्च 2022 को विजेता महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में आवेदन करने के लिए योग्यताओं व शर्तों की जानकारी विभाग की वैबसाईट डब्लयूसीडीएचआरवाई.जीओवी.ईन पर ली जा सकती है।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment