जल शक्ति अभियान सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम:सीईओ

By Sahab Ram
On: September 7, 2021 10:51 AM
Follow Us:

जल शक्ति अभियान सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम:सीईओ

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जयदीप ने आज जिला सचिवालय सभागार में जल शक्ति अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों व ओद्योगिक ईकाइयों के प्रतिनिधियों की बैठक ली।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं व औद्योगिक ईकाईयों के प्रतिनिधि भी अपना सहयोग दे तथा इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लें। उन्होंने कहा कि ओद्यौगिक क्षेत्रों में जल को बचाने के लिए रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ-साथ जल को बचाने के अन्य तरीके भी अपनाएं जा सकते है।

सीईओ जिला परिषद ने स्वयं सेवी संस्थाओं से आह्वान किया कि वे जल शक्ति अभियान को जिले में तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें तथा लोगों को जल के सरंक्षण हेतु जागरूक करें। बैठक में कार्यकारी अभियंता सिंचाई राकेश, नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा समन्वयक मोनिका नांदल, ग्रामय फाउडेंशन, ब्ल्यू एंड ग्रीन स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ओद्योगिक ईकाईयों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment