झज्जर में भी कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन, किसानो ने डी सी को सौंपा ज्ञापन

By Sahab Ram
On: September 8, 2021 1:16 PM
Follow Us:

झज्जर में भी कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन, किसानो ने डी सी को सौंपा ज्ञापन

करनाल में हुए प्रदर्शन के बाद आज झज्जर स्थित लघु सचिवालय में बुधवार को तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। बाद में किसानों ने अपनी मांगों का ज्ञापन डीसी को सौंपा। भारतीय किसान संघ के बैनर के साथ किए गए इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रधान सतीश छिक्कारा ने किया। धरना-प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य किसानों की फसल का एमएसपी कानून बनाने व किसानों की आय दोगुणा करने के लिए किसान हित में सरकार द्वारा फैसले लिए जाने को लेकर थी।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

धरना-प्रदर्शन करने से पूर्व सभी किसान जिला मुख्यालय पर स्थित लघु सचिवालय में एकत्रित हुए। बाद में प्रधान सतीश छिक्कारा के नेतृत्व में ही इन किसानों ने यहां लघु सचिवालय परिसर  में धरना दिया और प्रदर्शन किया। बाद में डीसी को भी ज्ञापन सौँपा गया। धरना-प्रदर्शन करने व ज्ञापन सौंपने के बाद संगठन के प्रधान सतीश छिक्कारा ने किसानों की मांगों को उठाते हुए कहा कि उनके संगठन की मुख्य मांग किसानों की फसल लागत पर लाभकारी मूल्य दिए जाने का कानून सरकार बनाए और जो भी उस लाभकारी मूल्य से नीचे किसान की फसल को खरीदे उसके खिलाफ सजा का प्रावधान हो।

देश का किसान समृद्ध हो और उसकी आय दुगुनी हो। मुज्जफरनगर में किसानों की महापंचायत को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सतीश छिक्कारा ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द किसानों की मांग मान लेनी चाहिए और किसान हित में तीनों कृषि कानून रद्द कर देने चाहिए।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment