हरियाणा :इस बार किसान खुद तय करेंगे मंडी में फसल लाने का शेड्यूल

By Sahab Ram
On: September 15, 2021 10:43 AM
Follow Us:

हरियाणा :इस बार किसान खुद तय करेंगे मंडी में फसल लाने का शेड्यूल

इस बार धान सीजन में हरियाणा के किसान मंडी में अपनी फसल लाने के लिए खुद ही अपना शेड्यूल तय कर सकेंगे। सीजन में आने वाली दिक्कतों और टकराव को टालने के लिए सरकार ने यह व्यवस्था की है। जैसे ही धान की खरीद शुरू होगी, ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर जाकर किसान मंडी में फसल ले जाने का अपना दिन और समय तय कर सकेंगे।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

प्रदेश में 46 लाख 98 हजार 833 एकड़ में धान की फसल लगाई गई है। फसल बेचने के लिए 750951 किसानों ने ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। 31 अगस्त तक पंजीकरण के बाद इसे बंद कर दिया गया है। 25 सितंबर से जैसे ही सरकारी खरीद शुरू होगी तो पोर्टल को फिर से खोल दिया जाएगा।

किसान अपनी पंजीकरण संख्या या मोबाइल नंबर के आधार पर मंडी में अपनी फसल लाने की तिथि और समय निर्धारित कर सकेंगे। इसके बाद किसान के पास मैसेज आएगा और उसे दिखाकर वह मंडी में अपनी फसल बेच सकेगा। कृषि विभाग, मार्केटिंग बोर्ड और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां कर ली हैं।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

 

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment