राईट टू सर्विस एक्ट के तहत सेवाएं देने में रेवाड़ी प्रदेशभर में टॉप पर

By Sahab Ram
On: September 19, 2021 11:22 AM
Follow Us:

राईट टू सर्विस एक्ट के तहत सेवाएं देने में रेवाड़ी प्रदेशभर में टॉप पर

आम जनता को सेवा का अधिकार अधिनियम के दायरे में आने वाली सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने पर रेवाड़ी जिला को एक बार प्रदेशभर में पहला स्थान मिला है। हरियाणा सरकार की ओर से शुरू किए गए सरल पोर्टल पर विभिन्न विभागों की सेवाएं व योजनाएं एक ही छत के नीचे ऑनलाईन उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनका लोगों को पूरा लाभ मिल रहा है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि सरल पोर्टल पर एक लाख 5 हजार 627 आवेदन हुए जिनमें से एक लाख 3 हजार 394 आवेदनों पर राईट टू सर्विस एक्ट के तहत सेवाएं प्रदान की जा चुकी हैं। डीसी ने बताया कि रेवाड़ी का स्कोर पूरे प्रदेश में 9.7 है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के लोगों को पूरी पारदर्शिता, समयबद्घता व सुगमता से योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राइट टू सॢवस एक्ट में आम जिंदगी से जुड़ी 546 सेवाएं अधिसूचित हैं, जिसके लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। सरकारी विभागों के अधिकारियों को उस समय अवधि में ही वे सेवाएं आम जनता को देनी हैं। सभी अधिकारी यह ध्यान रखें कि आवेदनों का रिजेक्शन रेट कम हो और पब्लिक सैटिसफैक्शन रेट में सुधार हो। सरकार व राइट टू सर्विस कमीशन का ध्येय व उद्देश्य है कि सभी लोगों को समयबद्ध तरीके से सभी सरकारी सेवाएं उपलब्ध हों।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

राइट टू सर्विस कमीशन के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता, सेवानिवृत आईएएस भी हिसार में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान राईट टू सर्विस के तहत सेवाएं देने में रेवाड़ी जिला प्रशासन की प्रशंसा कर चुके हैं। मुख्य आयुक्त गुप्ता ने कहा कि ‘रेवाड़ी जो राईट टू सर्विस के अंदर टॉप में है वहां जनता इतनी खुश है कि हर व्यक्ति हर ऑफिसर के लिए अच्छा बोल रहा है’।

  • जिला सचिवालय परिसर में सरल केन्द्र, सैक्टर-1 रेवाड़ी में अंत्योदय केन्द्र, तथा बावल व कोसली में एक-एक अंत्योदय सरल केन्द्र उपमंडल स्तर पर स्थापित किए गए है , जिन पर आम नागरिक सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
  • हरियाणा सरकार ने सुशासन की एक और नई पहल करते हुए आस-ऑटो अपील सॉफ्टवेयर लांच किया है। आस-ऑटो अपील सॉफ्टवेयर आमजन के अधिकारों को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार का एक बड़ा कदम है। यह सॉफ्टवेयर आम जनता को ऑटो अपील का अधिकार प्रदान करता है।

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment