राष्ट्रीय बाल बहादुरी पुरस्कार-2021 के लिए आवेदन आमंत्रित

By Sahab Ram
On: September 21, 2021 11:56 AM
Follow Us:

राष्ट्रीय बाल बहादुरी पुरस्कार-2021 के लिए आवेदन आमंत्रित

हरियाणा सरकार ने भारतीय बाल कल्याण परिषद, नई दिल्ली द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय बाल बहादुरी पुरस्कार-2021 के लिए राज्य के पात्र बच्चों से हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ व जिला बाल कल्याण परिषदों के माध्यम से 10 अक्तूबर, 2021 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस पुरस्कार के लिए राज्य के वे बच्चे पात्र हैं, जिन्होंने 1 जुलाई, 2020 से 30 सितम्बर, 2021 के दौरान कोई भी साहसिक व बहादुरी का कार्य किया हो, विशेषकर अपनी जान पर खेल कर किसी की जान बचाई हो और उनकी उम्र घटना के दिन 6 वर्ष से 18 वर्ष के बीच हो।

उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चे अपना आवेदन संबंधित जिला बाल कल्याण परिषद के कार्यालय में जमा करवा सकता हैं। आवेदन पत्र का प्रारुप वेबसाईट  www.iccw.co.in     से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, आवेदन पत्र तथा अन्य शर्तों हेतु कार्यालय पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए भेजी जाने वाली सिफारिशों के साथ बहादुरी के कार्य का लगभग 250 शब्दों में वर्णन, बच्चे की जन्म तिथि का प्रमाण-पत्र, समाचार पत्र या पत्रिका की कटिंग, जिसमें घटना का उल्लेख हो आदि संलग्न किया जाना अनिवार्य है।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment