एचएसएससी सब इंस्पेक्टर की परीक्षा के कारण DC ने लागू की धारा 144

By Sahab Ram
On: September 22, 2021 11:37 AM
Follow Us:

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकूला द्वारा जिला में 26 सितंबर को आयोजित की जाने वाली पुरूष व महिला सब इंस्पेक्टर की परीक्षाओं को नकल रहित व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर परिधि में धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। ये परीक्षाएं जिला में 38 केन्द्रों पर आयोजित होनी हैं।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

जिलाधीश की ओर से जारी आदेशों के अनुसार इन परीक्षाओं को नकल रहित, सुचारू रूप से संचालन व कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर 200 मीटर की परिधि तक भीड़ एकत्रित होने व किसी भी प्रकार का हथियार लेकर चलने व 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

इसके अलावा इस दायरे में प्रात: 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों और अन्य लोक सेवकों पर लागू नहीं होंगे।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment