8मांगो को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने PM और CM के नाम सौंपे ज्ञापन

By Sahab Ram
On: September 27, 2021 12:35 PM
Follow Us:

8मांगो को लेकर सर्व कर्मचारी संघ ने PM और CM के नाम सौंपे ज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सोमवार को कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम SDM रविन्द्र यादव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें सार्वजनिक सेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाकर बेरोजगारों को नौकरी देने की मांग की गई है। इसके साथ ही किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने की बात की।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान ईश्वर सिंह बोडवाल और धनराज ने कहा कि निजीकरण के कारण महंगाई बढ़ने के साथ ही बेरोजगारी भी बढ़ गई है। लोगों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। केन्द्र ने तो खुली घोषणा के साथ मुद्रीकरण नीति के तहत सार्वजनिक संपत्तियों को पूंजीपतियों के हवाले करना शुरू कर दिया है। इसी के खिलाफ आज निजीकरण विरोधी दिवस मनाया जा रहा है। सर्व कर्मचारी संघ कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों का समर्थन करता है।

इसके अलावा SDM को सौंपे ज्ञापन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, जन स्वास्थ्य और परिवहन सेवाओं के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की गई है। वहीं तीनों कृषि कानूनों और चारों लेबर कोड्स को रद्द करने, बिजली संसोधन बिल और ट्रांसपोर्ट रोड सेफ्टी बिल रद्द करने की मांग उठाई है। ज्ञापन में राष्ट्रीय शिक्षा के निजीकरण को रद्द करने, हरियाणा में बनाए गए संपत्ति क्षत प्रतिपूर्ति बिल रद्द करने, पीएफआरडीए को खत्म कर पुरानी पेंशन बहाली, जन सेवाओ के महकमों का विस्तार कर नए पद सृजित करने की मांग की। साथ ही राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन नीति को भी रद्द करने की मांग उठाई। इस दौरान कर्मचारियों ने जिला सचिवालय के बाहर काफी देर तक नारेबाजी भी की। उसके बाद ही SDM को ज्ञापन सौंपा गया।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment