अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत गांव गोकलगढ़ में किया गया सर्वे का कार्य

By Sahab Ram
On: October 1, 2021 12:42 PM
Follow Us:

अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत गांव गोकलगढ़ में किया गया सर्वे का कार्य

हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत गरीब व जरूरतमंद लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। यह योजना हरियाणा सरकार की एक पहल है जिसके तहत गरीब परिवारों की पहचान की जा रही है ताकि कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार सृजन के माध्यम से इन परिवारों की न्यूनतम वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये प्रति वर्ष तक बढ़ाया जा सके।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

ईओ एचएसवीपी विजय राठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज इसी कड़ी में रेवाड़ी खण्ड के गांव गोकलगढ़ में सर्वे कार्य को गति देने के लिए लाभार्थी परिवारों से विभागवाईज योजनाओं की जानकारी प्रदान की ताकि लाभार्थी की रूचि अनुसार पात्र परिवार को स्ववालंबी बनाने की दिशा में कार्य किया जा सकें।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सभी परिवारों से संपर्क करते हुए वैरीफिकेशन का कार्य किया जा रहा है। इसके पश्चात एप के माध्यम से ही संबंधित परिवारों को विभिन्न विभागों की योजनाएं उपलब्ध करवाते हुए लाभ दिया जाएगा। इस योजना से गरीब परिवारों का आर्थिक उत्थान होगा तथा उस परिवार की एक न्यूनतम आय निश्चित होगी।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment