पीएम मोदी आज करेंगे ‘न्यू अर्बन इंडिया कार्यक्रम’ का उद्घाटन

By Sahab Ram
On: October 5, 2021 9:26 AM
Follow Us:

पीएम मोदी आज करेंगे ‘न्यू अर्बन इंडिया कार्यक्रम’ का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘न्यू अर्बन इंडिया’ तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में शहरी सुविधाओं को और कैसे बेहतर बनाया जाए पर इस पर चर्चा की जाएगी। इसमें आने वाले सुझावों के आधार पर शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव’ के तहत आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार और नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  यह कार्यक्रम मंगलवार से शुरू होकर सात अक्तूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शहर में डिजिटल और सूचना प्रौद्योगिकी, व्यवसाय, उद्योग, रोजगार, बुनियादी ढांचा, परियोजनाओं को संगठित करने के लिए नीति बनाना है। प्रधानमंत्री इस दौरान स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 1537.02 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1256.22 करोड़ की 30 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसी तरह अमृत में 502.24 करोड़ की 17 पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण और 1441.70 करोड़ की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी शहरी पीएमएवाई के 75000 पात्रों को वर्चुअली चाभी सौंपेंगे और लोगों से बात करेंगे। शहरी विकास के 75 बेहतरीन कामों पर काफी टेबल बुक जारी करेंगे। इस दौरान शहरी विकास के 75 कामों का शिलान्यास व लोकर्पण किया जाएगा। पीएम 150 इलेक्ट्रिक सिटी बसों को हरी झंडी भी दिखाएंगे

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

इस कार्यक्रम में लाइव प्रजेंटेशन के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन और स्मार्ट सिटी, अर्बन ट्रांसपोर्ट, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मेट्रो की उपलब्धियां भी दिखेंगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में आईसीसीआईआईटीएमएस परियोजना का शहरों से लाइव प्रस्तुतिकरण होगा। पहली पवेलियन केंद्र सरकार की होगी। इसके अलावा इस कार्यक्रम में 75 हाउसिंग तकनीकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। टच पैनल स्क्रीन पर स्मार्ट सिटी की आईसीसीसी परियोजनाओं का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वर्चुअल साइकल टूअर्स, फिजिकल मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment