ग्रीन जोन में भी फसल अवशेष प्रबन्धन हेतू प्राप्त हुए सभी आवेदन किए स्वीकार

By Sahab Ram
On: October 5, 2021 10:19 AM
Follow Us:

ग्रीन जोन में भी फसल अवशेष प्रबन्धन हेतू प्राप्त हुए सभी आवेदन किए स्वीकार

कृषि तथा किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा फसल अवशेष प्रबन्धन स्कीम के तहत कृषि यन्त्रों पर अनुदान के लिए 21 अगस्त से 7 सितंबर तक  www.agriharyanacrm.com पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन आमन्त्रित किए गए थे।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एच. पी. बंसल ने बताया कि जिला रेवाड़ी में पैडी स्ट्रा चोपर/मल्चर के लिए 01, रिवर्सीबल एम बी प्लाव के लिए 06, सुपर सीडर के लिए 12, जीरो टील सीड ड्रील के लिए 07, क्रॉप रीपर/रीपर कम बाईन्डर के लिए 12, हैप्पी सीडर के लिए 01 व सुपर एस एम एस के लिए 01 आवेदन प्राप्त हुए थे।

अब हरियाणा सरकार द्वारा फसल अवशेष जलाने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कृषि यन्त्रो पर अनुदान हेतू आवेदन करने वाले सभी आवेदको के आवेदन स्वीकार करने का निर्णय लिया गया है ताकि फसल अवशेषों में आग लगाने की घटनाओं को रोका जा सके। ऐसे किसान जिन्होंने पिछले 2 साल में अनुदान का लाभ न लिया हो व जिनके पास हरियाणा राज्य में पंजीकृत ट्रेक्टर है (केवल ट्रेक्टर चालित कृषि यन्त्र हेतू) वे सभी पात्र किसान अधिकृत विक्रेता से अपने आवेदित कृषि यन्त्र को खरीद कर कृषि यन्त्र का बिल, ई-वे बिल, स्वंय घोषणा पत्र व जी पी एस लोकेशन सहित मशीन के साथ फोटो विभागीय पोर्टल  www.agriharyanacrm.com  पर 9 अक्टूबर 2021 तक अपलोड करे।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

सहायक कृषि अभियन्ता रेवाड़ी  इंजी0 दिनेश शर्मा ने बताया कि किसी भी प्रकार की कोई कमी अथवा गलत जानकारी पाए जाने पर संबन्धित किसान अनुदान के पात्र नही होगें। अधिक जानकारी के लिए सहायक कृषि अभियन्ता/ उप कृषि निदेशक, रेवाड़ी कार्यालय में सम्पर्क करे।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment