रेवाड़ी शहर के महेद्रगढ़ और नारनौल रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज मंजूर – राव इन्द्रजीत सिंह

By Sahab Ram
On: October 8, 2021 12:26 PM
Follow Us:

रेवाड़ी शहर के महेद्रगढ़ और नारनौल रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज मंजूर – राव इन्द्रजीत सिंह

रेवाड़ी शहर के लिए नासूर बन चुके रेलवे फाटकों से जल्द अब लोगों को छुटकारा मिलने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रेवाड़ी-नारनौल रींगस रेल लाइन फाटक संख्या 3 व रेवाड़ी -महेंद्रगढ़ सादुलपुर रेलवे लाइन फाटक संख्या 59 पर रोड और ब्रिज बनाने की अनुमति रेलवे बोर्ड की ओर से मंजूर कर ली गई है। राव इंद्रजीत ने बताया कि पिछले दिनों वह केंद्रीय रेलवे मंत्री से इस संदर्भ में मिले थे और उन्हें क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग से अवगत करवाते हुए कहा था कि करीब 2 वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार ने अपने हिस्से का पैसा देने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी मंत्रालय की ओर से इस कार्य को हरी झंडी प्रदान करते हुए रेलवे बोर्ड को इसकी मंजूरी के लिए भेजा गया था , लेकिन अभी तक उसकी मंजूरी नहीं हो पाई है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

 

2 दिन पूर्व भी रेल मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री के कार्यालय को सूचना दी गई कि फाटक संख्या 3 व रेलवे फाटक संख्या 59ए पर बनने वाले रोड ओवर ब्रिज को बनाने की अनुमति रेलवे बोर्ड ने प्रदान कर दी है। रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनने के बाद महेंद्रगढ़ की ओर से व  कोसली की ओर से आने वाले लोगों का सफर आसान हो सकेगा। इस फाटक के बंद होने से रेवाड़ी शहर के कॉलोनी के लाखों लोग प्रभावित थे।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि वह रेवाड़ी शहर की सूरत को बदलने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी का नतीजा है कि रेलवे की ओर से पिछले दिनों शहर को डबल फटक अंडर पास का तोहफा मिला था और अब जनता को यह समर्पित भी किया जा चुका है। राव ने कहा कि शहर के लिए नासूर बन चुके फाटक संख्या 61 भाडावास फाटक पर ओवरब्रिज में अंडरपास की मंजूरी काफी जद्दोजहद के बाद मिली थी ।  इस फाटक पर भी रेलवे की ओर से जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा. वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सोइल टेस्टिंग व पिलर बनाने का काम शुरू किया जा चुका है। रेलवे विभाग का टेंडर नवंबर माह तक तकनीकी मंजूरी ले लेगा। राव ने कहा कि रेवाड़ी के आउटर बाईपास का निर्माण कार्य जोरों पर है और वर्ष 2022 में शहर को आउटर बाईपास की सुविधा मिल जाएगी।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment