क्या हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन लगेगा ?

By Sahab Ram
On: January 16, 2022 5:52 PM
Follow Us:

क्या हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन लगेगा ?

हरियाणा में कोरोना केसों की बढती रफ़्तार को देखते हुए हर किसी के दिमाग में ये घूम रहा है कि क्या हरियाणा में फिर से पूर्व लॉकडाउन लगाया जायेगा. क्योंकि पिछले कुछ समय से  कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. बढ़ते केसों के चलते प्रदेश के कई जिले रेड जॉन में शामिल हो चुके है. संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सरकार ने कई गतविधियों को पर रोक लगाईं हुई है और कई ऐसे नियम शर्तें लागू करके संचालन करने की गाइडलाइन जारी की हुई है. जिससे कि संक्रमण के फैलाव पर लगाम लगाईं जा सकें.

 

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

आपको बता दें कि हरियाणा में 26 जनवरी तक सभी स्कूल बंद करने के आदेश जारी किये हुए है. जो जिले बढ़ते कोरोना के केसों के कारण ए कटैगरी में शामिल है. उनमें ये पाबंदी लगाईं है. जैसे ..

  • बार और रेस्तरां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे।
  • सरकारी-निजी कार्यालयों में आपातकालीन व आवश्यक सेवाओं को छोड़कर 50 प्रतिशत कर्मचारी बुलाए जा सकेंगे।
  • दूध और दवा सहित जरूरी वस्तुओं की दुकानों को देर रात तक खोलने की छूट।
  • सार्वजनिक सभाओं, रैली और धरने-प्रदर्शनों पर प्रतिबंध।
  • सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स, थियेटर, मनोरंजन पार्क व बिजनेस एक्जीबिशन बंद।
  • खेल परिसर व स्टेडियम में सिर्फ राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेलों में भागीदारी के लिए खिलाड़ी कर सकेंगे अभ्यास
  • राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों के आयोजन की अनुमति होगी।
  • किसी बाहरी व्यक्ति को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • सभी मनोरंजन पार्क और बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनियों पर भी पाबंदियां लगाई गई है।

क्या हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन लगेगा ?

इस सबके बीच सवाल ये है कि क्या बढ़ते केसों को देखते हुए लॉकडाउन लगाया जा सकता है. तो उसका जवाब ये है कि पूर्ण लॉकडाउन लगाने पर सरकार का कोई शायद कोई विचार नहीं है. उसका सबसे बड़ा कारण ये है कि जितने मरीज रोजाना सामने आ रहे है, उनकी संख्या भले ज्यादा हो, लेकिन गंभीर नहीं है. हरियाणा सरकार ने अलर्ट हरियाणा सुरक्षित हरियाणा की जारी गाइडलाइन में इस तरह के दिशा निर्देश दिए हुए है जिससे कि लोगों का ज्यादा काम प्रभावित ना हो.  हालाँकि स्कूल बंद इसलिए किये हुए है क्योंकि बच्चों को वैक्सीन नहीं लग पाई है. 15+ के बच्चो का वैक्सीनेशन करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में दस वर्ष से छोटे बच्चों की कार्यक्रम में भागीदारी पर रोक लगाईं हुई है.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

 

दिल्ली में लगातार तीसरे दिन संक्रमित केसों में आई कमी

दिल्ली में 13 जनवरी को रिकॉर्ड केस आने के बाद आज लगातार तीसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के दैनिक मामलों में कमी देखी गई. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रात के करीब साढ़े 9 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,286 मामलों की पुष्टि हुई है और 28 मरीजों की जान चली गई. इतने ही समय में 65621 नमूनों की जांच की गई. विभाग ने बताया कि शहर में संक्रमण दर 27.87 फीसदी है और 89819 मरीजों का इलाज चल रहा है.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment