इस साल बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, IMD ने किया अलर्ट

By Sahab Ram
On: January 23, 2022 11:38 AM
Follow Us:

इस साल बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, IMD ने किया अलर्ट

मौसम में बदलाव के बाद शुरू हुई बारिश ने जहां लोगों की परेशानी बढ़ाई वहीं तेज हवा ने भी लोगों को कंपाने और अलाव तापने पर मजबूर किया. आईएमडी (IMD) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में बीती रात साढ़े नौ बजे तक 69.8 मिलीमीटर बारिश हुई. उन्होंने बताया कि इससे पहले जनवरी 1989 में राष्ट्रीय राजधानी में 79.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी. दिल्ली (Delhi) में तो बारिश को लेकर बीते 32 साल का रिकॉर्ड टूटा है. भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी.

इस साल बारिश ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड, IMD ने किया अलर्ट

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

 

शीतलहर का कहर जारी

उत्तर भारत में कंपकंपाती सर्दी के बीच बारिश ने मुश्किलें पैदा कर दी हैं.IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम यूपी, चंडीगढ़ में आज (रविवार) भी बारिश होगी. बीते 2 दिन से बारिश की गतिविधियों के चलते तापमान में गिरावट आई है. साथ ही शीतलहर भी कहर बरपा रही है.  मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि आने वाले दिनों में कोहरा देखने को मिल सकता है. 26 जनवरी को राजधानी दिल्ली में घना कोहरा देख सकते है. वहीं हल्का कोहरा तो सोमवार से ही दिखना शुरू हो जाएगा.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

 

तापमान

शीत लहर की चुनौती के साथ गलन की समस्या बढ़ती जा रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को लगातार बारिश होने से अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री गिरकर 14.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस मौसम का अबतक का सबसे कम अधिकतम तापमान है. वहीं ठंड से जूझ रहे हरियाणा, राजस्थान, यूपी, बिहार, झारखंड और पंजाब के लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश की संभावना है.  इसके साथ ही न्यूनतम पारा भी 2-4 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं. हवा ने भी मौसम में ठंड के असर को कई गुना बढ़ा दिया है.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

 

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment