हरियाणा की झांकी के लिए करें बढ़-चढ़कर वोटिंग : डीआईपीआरओ

By Sahab Ram
On: January 28, 2022 10:29 AM
Follow Us:

हरियाणा की झांकी के लिए करें बढ़-चढ़कर वोटिंग : डीआईपीआरओ

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘हरियाणा-खेलों में नंबर-वन’ की थीम पर आधारित हरियाणा की झांकी ने ओलंपिक की यादें एक बार फिर ताजा कर दीं। इस झांकी ने हरियाणावासियों सहित देश की जनता में जोश भर दिया। जब झांकी की पहली झलक देशवासियों ने देखी तो लगा मानो उनके सामने कोई अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हो रही है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने जीत का परचम लहराकर तिरंगे को फहराया हो और दुनिया के पटल पर भारत का मान बढ़ाया हो।
डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि झांकी की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि इसमें श्री योगेश्वर दत्त, श्री बजरंग पुनिया, कुमारी रानी रामपाल और सुमित अंतिल सहित कई अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की मौजूदगी रही। इन खिलाड़ियों ने ओलंपिक से लेकर एशियन और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

 

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

झांकी के माध्यम से देश के सभी राज्यों व अन्य राष्ट्रों को न केवल हरियाणा की खेल प्रतिभाओं से नई प्रेरणा मिली बल्कि वे इस छोटे से राज्य की बड़ी उपलब्धियों के भी साक्षी बने। राजपथ पर आकर्षण का केंद्र रही हरियाणा की यह झांकी अब   Best Tableau    ( बेस्ट टैबल्यू ) प्रतियोगिता में दूसरे राज्यों की झांकियों को कड़ी टक्कर दे रही है। उन्होंने आमजन से बढ़-चढ़कर हरियाणा की झांकी के लिए वोट करने की अपील की है।

हरियाणा की झांकी के लिए करें बढ़-चढ़कर वोटिंग : डीआईपीआरओ

कैसे करें वोट :
हरियाणा की यह झांकी के लिए वोटिंग जारी है। हरियाणा की झांकी को वोट करने के लिए सबसे पहले  https://mygov.in/group-poll/vote-your-favorite-tableau-republic-day-2022/ या https://t.co/nCapqFOB1P पर जाएं। मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी से साइन इन करें। इसके बाद  Tableau    के पोल पर जाएं। इसमें State Tableau के विकल्प पर जाकर 3 नंबर पर हरियाणा के लिए वोट करें।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

 

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने बताया कि ‘विजय रथ’ रूपी इस झांकी को महानिदेशक डा. अमित कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने अथक मेहनत से तैयार किया था। दो हिस्सों में बनी हरियाणा की झांकी के अगले हिस्से में घोड़े व भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के प्रतीक शंख थे। घोड़ों से जुता रथ महाभारत युद्ध के विजय रथ का प्रतीक है। यहां रखा शंख भगवान श्रीकृष्ण के शंख का प्रतीक है। झांकी के दूसरे हिस्से को चार भागों में बांटा गया था। इसके पहले भाग में ओलंपिक की तर्ज पर बने अखाड़े में दो पहलवान कुश्ती का प्रदर्शन कर रहे थे। इसके पीछे के दो हिस्सों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हरियाणा के 10 ख्याति प्राप्त खिलाड़ी खड़े थे। झांकी के अंतिम हिस्से पर भाला फेंकने की मुद्रा में ओलंपियन नीरज चोपड़ा की आदमकद प्रतिकृति थी तो झांकी के दोनों ओर हाई रिलीफ में हरियाणा के चुनिंदा खेलों जैसे बॉक्सिंग, वेट लिफ्टिंग, शूटिंग, डिस्कस थ्रो व हॉकी के खिलाड़ियों की गतिविधियों को उकेरा गया था।

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

 

उल्लेखनीय है कि खेलों की राजधानी हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना शानदार प्रदर्शन करते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री का कहना है कि कृषि हमारा कर्म, देशसेवा एवं राष्ट्रभक्ति हमारा धर्म और खेल हमारा जुनून है। इसी जुनून के चलते हरियाणा खेलों में नंबर-1 बना हुआ है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment