सरकार ने की कृषि अवसंरचना कोष योजना की शुरूआत, कृषि क्षेत्र का होगा विकास

By Sahab Ram
On: February 1, 2022 11:50 AM
Follow Us:

सरकार ने की कृषि अवसंरचना कोष योजना की शुरूआत, कृषि क्षेत्र का होगा विकास

कृषि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की ओर से एक और नई पहल करते हुए कृषि अवसंरचना कोष योजना(Agricultural Infrastructure Fund Scheme) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत फसल के उपरांत कृषि उत्पादन के उचित प्रबंधन, बुनियादी ढांचे, सामुदायिक कृषि सम्पत्तियों के विकास एवं फार्म गेट की अवसंरचना के निर्माण हेतु किसानों को ब्याज पर छूट के साथ ऋण देने का प्रावधान है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

 

डीसी यशेन्द्र सिंह ने विभागीय योजना से अवगत कराते हुए बताया कि इसके अंतर्गत किसानों को 2 करोड़ रुपए तक के बैंक ऋण देने का प्रावधान है, जिन पर ब्याज दर में 3 प्रतिशत की छूट है। ऋण स्वीकृत होने पर अधिकतम 7 वर्षों तक ब्याज में यह छूट रहेगी तथा 2 वर्ष की ऋण वापसी स्थगन की अवधि होगी।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

सरकार ने की कृषि अवसंरचना कोष योजना की शुरूआत, कृषि क्षेत्र का होगा विकास

उन्होंने बताया कि 2 करोड़ रुपए तक के बैंक ऋण पर फंड ट्रस्ट फॉर माईक्रो एंड स्मॉल इंटरप्राइजेज द्वारा क्रेडिट की गारंटी होगी। यह गारंटी शुल्क उद्यमी द्वारा नहीं बल्कि भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। भारत सरकार ने इसके लिए राज्य को समुचित आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान 18001802117 तथा  https://agriinfra.dac.gov.in पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment