गुरुग्राम में बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By Sahab Ram
On: February 10, 2022 4:57 PM
Follow Us:

गुरुग्राम में बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुरुग्राम के सेक्टर 109 में एक भयंकर हादसा हुआ है जहां एक अपार्टमेंट की छट्टी मंजिल की छत अचानक पांचवी मंजिल पर गिर गई. सूचना थी कि दर्जन भर लोग मलबे में दबे हुए हैं जिनमें दो लोगों की मौत होने की सूचना भी मिल रही थी। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. अब गुरुग्राम डीसी निशांत कुमार ने ये जानकारी दी है कि 18 मंजिला ये ईमारत है । जिसके डी ब्लॉक में छट्टी मंजिल पर निर्माण का कार्य चल रहा था।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

गुरुग्राम में बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जहां ड्राइंग रूम की छत भरभरा कर गिर गई और पहली मंजिल तक सभी छत टूटती चली गई । उन्होंने बताया कि तीन लोगों की मलबे में दबे होने की पुष्टि हुई है । जिसमें एक महिला की मौत हो गई है ।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

आपको बता दें कि गुरुवार द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित सेक्टर 109 में चिंतल सोसायटी में यह हादसा हुआ है । जहां तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हादसे की क्या वजह रही ये अभी अभी साफ़ नहीं हो पाया है.

गुरुग्राम में बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छट्टी मंजिल की छत पांचवीं मंजिल पर गिरी और फिर चौथी , तीसरी और दूसरी मंजिल की छत टूटी चली गई. कितने लोग मलबे में फंसे हुए है उसकी शुरुआती तौर पर जानकारी नहीं थी.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment