15,000 रुपये से ज्यादा बेसिक सैलरी वालों के लिए होली से पहले आ सकती है खुशखबरी

By Sahab Ram
On: February 20, 2022 1:08 PM
Follow Us:

15,000 रुपये से ज्यादा बेसिक सैलरी वालों के लिए होली से पहले आ सकती है खुशखबरी

EPFO New Pension Scheme:EPFO ने पीएफ खाताधारकों के लिए नया नियम लागू किया है.यह खबर नौकरीपेशा लोगो के लिए है चाहे वह प्राइवेट कर्मचारी या फिर सरकारी कर्मचारी हो दोनों पर यह नियम लागू होता है. मिडिया रिपोर्ट के अनुसार होली से पहले 15,000 रुपये से ज्यादा की मंथली बेसिक सैलरी (Monthly Basic Salary) पाने वाले कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम (New Pension Scheme) की सौगात मिल सकती है. इस इनकम ग्रुप (Income Group) के लोग लंबे समय से ज्यादा पेंशन वाली स्कीम (Increased Pension Scheme) की मांग करते रहे हैं.

 

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि रिटायरमेंट फंड (Retirement Fund) से संबंधित संगठन EPFO ऐसे कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम (New Pension Scheme) लाने पर विचार कर रहा है, जिनकी मंथली बेसिक सैलरी 15,000 रुपये से ज्यादा है और वे कर्मचारी पेंशन स्कीम 1995 (ईपीएस-95)… में अनिवार्य रूप से कवर नहीं हैं.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

15,000 रुपये से ज्यादा बेसिक सैलरी वालों के लिए होली से पहले आ सकती है खुशखबरी

अधिक अंशदान पर अधिक पेंशन की मांग कर

‘पीटीआई’ ने सूत्रों के हवालों से अपनी रिपोर्ट में कहा है कि Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) के सदस्यों की अधिक अंशदान पर अधिक पेंशन की मांग कर (Pension Hike Demand) रही है. ऐसे में 15,000 रुपये से ज्यादा की बेसिक सैलरी वालों के लिए नई पेंशन स्कीम (New Pension Scheme) या नया पेंशन प्रोडक्ट (New Pension Product) लाने के प्रस्ताव पर EPFO की निर्णय वाली निकाय की अगले महीने वाली बैठक में काफी सक्रिय रूप से चर्चा होने की उम्मीद है.

 

रिपोर्ट के मुताबिक EPFO की निर्णय लेने वाली शीर्ष निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 11 और 12 मार्च को गुवाहाटी में बैठक होगी. इस बैठक में नई पेंशन स्कीम से जुड़े प्रस्ताव (Proposal of New Pension Scheme) पर चर्चा होगी. मीटिंग के दौरान पेंशन से जुड़े मुद्दों को लेकर CBT द्वारा गठित एक सब-कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी. इस कमेटी का गठन नवंबर 2021 में हुआ था.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

 

अभी है ये व्यवस्था

वर्तमान में संगठित क्षेत्र के वे सभी कर्मचारी अनिवार्य रूप से EPS-95 में कवर हो जाते हैं, जिनका Basic Wage (बेसिक वेतन + महंगाई भत्ता (DA)) जॉब ज्वाइन करने के समय 15,000 रुपये से ज्यादा होता है.

 

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment