PF Interest rate cut:होली से पहले नौकरीपेशा वालों को बड़ा झटका,पीएफ पर 40 साल में सबसे कम मिलेगा ब्याज

By Sahab Ram
On: March 12, 2022 11:08 AM
Follow Us:

PF Interest rate cut:  एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने इंट्रेस्ट रेट को घटाकर 4 दशक के न्यूनतम स्तर पर कर दिया है. यह इंट्रेस्ट रेट वित्त वर्ष 1977-78 के बाद सबसे कम है. चालू वित्त वर्ष यानी 2021-22 के लिए प्रोविडेंट फंड पर मिलने वाले इंट्रेस्ट रेट (Provident Fund Interest rates) को घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया है. वित्त वर्ष 2020-21 के लिए यह इंट्रेस्ट रेट 8.5 फीसदी था. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शेयर बाजार की मौजूदा स्थिति और रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण इकोनॉमी पर होने वाले दूरगामी प्रभाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. रूस और यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine crisis) के कारण तेल का भाव आसमान छू रहा है जिसके कारण इकोनॉमी का चैलेंज बढ़ गया है.

https://twitter.com/PTI_News/status/1502536365434884097?t=A37vJ9gkd8vWRp1XeytQjA&s=19

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

इंट्रेस्ट रेट को लेकर गुवाहाटी में ईपीएफओ सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की दो दिनों से बैठक हो रही थी. इसी बैठक में यह फैसला लिया गया है. बोर्ड में लिए गए फैसले को पहले वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा. वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद ही इसकी आखिरी घोषणा की जाएगी.

EPFO: सरकार होली पर 6.5 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को दे सकती है खुशखबरी

बीते दो सालों में इंट्रेस्ट रेट में कोई बदलाव नही

ईपीएफओ की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 1977-78 में 8 फीसदी का इंट्रेस्ट रेट जमा किया गया था. उसके बाद से इंट्रेस्ट रेट में लगातार बदलाव हुआ है लेकिन यह कभी भी 8.25 फीसदी के नीचे नहीं आया. पिछले दो वित्त वर्षों से इंट्रेस्ट रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया था. वित्त वर्ष 2019-20 में इंट्रेस्ट रेट घटाकर 8.5 फीसदी किया गया था. वित्त वर्ष 2020-21 में भी इसे 8.5 फीसदी रखा गया.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

पिछले सात सालों में कितना रहा है इंट्रेस्ट रेट

मोदी सरकार जब सत्ता में आई थी तब इंट्रेस्ट रेट 8.75 फीसदी थी. वित्त वर्ष 2014-15 में इंट्रेस्ट रेट 8.75 फीसदी, वित्त वर्ष 2015-16 में इंट्रेस्ट रेट 8.80 फीसदी, वित्त वर्ष 2016-17 में इंट्रेस्ट रेट 8.65 फीसदी, वित्त वर्ष 2017-18 में इंट्रेस्ट रेट 8.55 फीसदी, वित्त वर्ष 2018-19 में इंट्रेस्ट रेट 8.65 फीसदी और वित्त वर्ष 2019-20 से इंट्रेस्ट रेट 8.5 फीसदी पर बरकार है.

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment