Income Tax : सरकार द्वारा किया गया Income Tax से जुड़े नियमों में बदलाव, इन बातों का जरुर रखे ध्यान

By Sahab Ram
On: March 26, 2022 1:37 PM
Follow Us:

Income tax: पहले एसेसमेंट के लिए समय सीमा 31 मार्च 2022 निर्धारित की गई थीइसके बाद अब इस समय सीमा को 30 सितंबर 2022 कर दिया गया है.इसके साथ ही आयकर विभाग को एसेसमेंट वर्ष 2020-21 के लिए असेसमेंट पूरा करने के लिए भी अतिरिक्त समय मिल गया है.

क्या किए गए है बदलाव

वही विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार को पेश किए गए बजट संशोधन इनकम टैक्स से संबंधित है, जिस वजह से वह आम जनता के लिए भी काफी महत्वपूर्ण बन जाते हैं. अपडेट रिटर्न का प्रावधान बजट 2022 में पेश किया गया था. बजट 1 फरवरी 2022 को पेश किया गया था. इस बजट में आम जनता और विशेषज्ञों से मिली प्रतिक्रियाओं के बाद ही सरकार द्वारा बजट प्रपोजल्स में संशोधन किया जाता है. इसके बाद इन्हें लोकसभा में पेश किया जाता है.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

यह संसोधन उन आयकर दाताओं के लिए है जो आय की घोषणा करने से चूक गए थे. बता दें कि एक असेसमेंट ईयर के अंत में 2 वर्षों के अंदर एक अपडेट रिटर्न दाखिल किया जाता है. मान लीजिए यदि आप वित्त वर्ष 2021- 22 के लिए कुछ  आय की घोषणा करने से चूक जाते हैं तो यह एसेसमेंट वर्ष 2022 -23 में तब्दील हो जाता है. वही नए प्रावधानों के अनुसार आप वित्त वर्ष 2024- 25 तक अपडेट रिटर्न दाखिल कर सकते हैं.

सरकार द्वारा आयकर विभाग को असेसमेंट पूरा करने के लिए दी गई समय सीमा को धीरे धीरे कम किया जा रहा है. असेसमेंट वर्ष 2020- 21 के लिए असेसमेंट आकलन वर्ष की समाप्ति के 1 वर्ष के भीतर पूरा किया जाना था. यह अवधि 31 मार्च 2022 को पूरी हो रही है. असेसमेंट वर्ष 2021- 22 मे इस समय सीमा को और कम करके 9 महीने कर दिया गया था. वहीं गुरुवार को लोकसभा में संशोधनो के तहत इस समय सीमा को बढ़ा दिया गया है.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

इस संशोधन को गुरुवार के दिन लोकसभा में पेश किया गया था, अब इस सुविधा को लॉस रिटर्न के लिए भी शुरू कर दिया गया. बता दे कि लॉस रिटर्न वह है, जहां नेट लॉस घोषित किया जाता है और कोई कर देय नहीं होता. अपडेट रिटर्न वह रिटर्न होती है जो आपको किसी एसेसमेंट वर्ष के 2 साल के अंदर दायर करनी होती है. अपडेट रिटर्ंस में आप उन इनकम को शामिल करते हैं जिन्हें आप पहले आईटीआर में शामिल करना भूल गए थे. साथ ही इस पर आपको टैक्स और पेनल्टी दोनों देनी होती है.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment