केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी लगातार बड़े कदम उठा रहे हैं और सड़क से लेकर सुरक्षा तक सभी कामों को पुख्ता करने पर जोरदार ध्यान दे रहे हैं. अब नितिन गडकरी ने संसद में कहा है कि सरकार जल्द जीपीएस (GPS) आधारित टोल ट्रैकिंग सिस्टम लाने वाली है जिसके बाद जनता को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. टोल की राशि GPS इमेजिंग के जरिए वसूली जाएगी. गौरतलब है कि टोल की प्रक्रिया पहले से बहुत आसान और कम समय लेने वाली हो गई है, टोल हट जाएंगे तो यात्रियों को कहीं रुकना ही नहीं पड़ेगा.
https://twitter.com/OfficeOfNG/status/1506228938833825795?t=jV_IpwKaSqd5O9MXRQ1fdw&s=19
हटेंगे सभी टोल प्लाजा
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले कुछ ही दिनों में सभी टोल प्लाजा हटा लिए जाएंगे, इसका मतलब है कि अब सड़क पर कोई टोल लेन नहीं होगी. इसके लिए सरकार बहुत जल्द एक नीति लेकर आने वाली है.
वाहन से टोल वसूल करने के लिए GPS पर आधारित ट्रैकिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है. इसमें जैसे ही आप टोल प्लाजा पार करेंगे, वैसे ही आपके बैंक खाते से टोल की राशि काट ली जाएगी.

GPS के जरिए वसूला जाएगा टोल
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “भारत में टोल प्लाजा की जगह पर GPS बेस्ड ट्रैकिंग सिस्टम लाने के लिए हम नई पॉलिसी लेकर आने वाले हैं. इसका मतलब टोल कलेक्शन अब GPS के जरिए होगा. टोल टैक्स का कलेक्शन अब GPS के माध्यम से होगा.”
ट्विटर पर गडकरी ने कहा कि जनता की सहूलियत के लिए नेशनल हाईवे पर हर 60 किमी में एक टोल प्लाजा होगा, इसके अलावा बीच में मिलने वाले सभी टोल अगले तीन महीनें में हटा लिए जाएंगे.
https://twitter.com/OfficeOfNG/status/1506552562086211587?t=GYYOCF5pOaOOGuo8OsDE6g&s=19





