मुस्लिम मिस्त्री ने पशुपतिनाथ मंदिर में 3700 किलो का घंटा लगाकर किया बड़े-बड़े इंजीनियरों को फेल

By Sahab Ram
On: March 29, 2022 9:41 AM
Follow Us:

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली है. दरअसल यहां एक मुस्लिम मिस्त्री नाहरू खान ने पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Temple) के परिसर में 3,700 किलो का महाघंटा स्थापित कर दिया है. ये महाघंटा लंबे समय से मंदिर परिसर में ही रखा था लेकिन हादसे की आशंका के चलते इसे लटकाया नहीं गया था. कई इंजीनियर आए लेकिन वो महाघंटा लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए. उन्हें हादसे का डर था.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

महाघंटा लगाने का नहीं लिया एक भी पैसा

जी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक बता दें कि 3,700 किलो के इस महाघंटे को काफी समय पहले मंदिर परिसर में लगाने के लिए लाया गया था लेकिन इसे लगाया नहीं जा सका था. अब नाहरू खान ने बिना कोई पैसा लिए पशुपतिनाथ मंदिर में ये महाघंटा स्थापित कर दिया है. रविवार शाम को महाघंटे का ट्रायल भी किया गया.

विधायक ने की नाहरू खान की तारीफ

मंदसौर के विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि नाहरू भाई की श्रद्धा है कि वो सामाजिक और धर्म-कर्म के काम में लगे रहते हैं. मैंने और डीएम साहब ने आग्रह किया था, जिसके बाद नाहरू खान ने मंदिर परिसर में पेडेस्टल बनाकर महाघंटे को लगा दिया.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

महाघंटा लगाने में लगा इतना समय

मंदसौर के डीएम गौतम सिंह ने कहा कि महाघंटा स्थापित करना बड़ी चुनौती थी. नाहरू खान ने 15 दिन का समय लिया और महाघंटा सुरक्षित तरीके से स्थापित कर दिया.

कितना लंबा-चौड़ा है महाघंटा?

जान लें कि महाघंटा करीब 6 फीट लंबा है. इसका व्यास 66.50 इंच है. महाघंटा बजाने के लिए 200 किलो से ज्यादा का दोलन भी तैयार किया गया है. इसको बच्चे भी आसानी से बजा सकते हैं क्योंकि इसमें बैरिंग लगाया गया है.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment