महंगाई: आज से 250 रुपये हुआ महंगा LPG सिलेंडर

By Sahab Ram
On: April 1, 2022 5:49 AM
Follow Us:

आज से एलपीजी गैस सिलेंडरो की कीमतों में वृद्धि की गई है आज से नया वित्तीय वर्ष 2022-23 शुरू हो गया है। देश की सबसे बड़ी तेल की कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने शुक्रवार को 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 250 रुपये की वृद्धि की है। लेकिन यह बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (cooking gas cylinder) में नहीं, बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर (commercial gas cylinder) में हुई है। इसलिए घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत है।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

कहाँ कितने बढ़े रेट

दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर (commercial gas) की कीमत 2,253 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 2,003.50 रुपये थी। वही कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2351.5 रुपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 2,087 रुपये थी। इसके अलावा मुंबई में कमर्शियल गैस की कीमत 2,205 रुपये हो गई है। पहले कीमत 1,995 रुपये थी। वहीं चेन्नई की बात करें तो यहां 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2,406 रुपये हो गई। पहले कीमत 2137.5 रुपये थी।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

घरेलू गैस सिलेंडर के रेट

अगर हम घरेलू सिलेंडर की बात करें तो दिल्ली में 14.2 किग्रा का गैस सिलेंडर 949.5 रुपये में मिल रहा है। जबकि मुंबई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये और चेन्नई में अब 965.50 रुपये है। तो वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत 987.50 रुपये है, और बिहार के पटना में 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1039.5 रुपये है। वही कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 976 रुपये में मिल रहा है। बता दें कि पिछले महीने 22 मार्च को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत (gas cylinder price) में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment