ALERT: उपराष्ट्रपति के नाम पर हो रही ठगी, वॉट्सऐप मैसेज से रहें सावधान

By Sahab Ram
On: April 24, 2022 7:30 AM
Follow Us:

टेक्नॉलजी के इस दौर में साइबर क्राइम (crime) के मामले तेजी से बढ़ रहे है. आमजन जागरूकता के अभाव में ठगों का शिकार बन जा रहे है और ठग बड़ी आसानी से भोलेभाले लोगों को अपने झांसे में लेकर खाते में सेंध लगा रहे है. ठग लोगों को ठगने के नए-नए तरीके अपना रहे है अब इन ठगों को हौसले इतने बुलंद हो गए कि ठग अब उपराष्ट्रपति (Vice President of India) जैसी शख्सियत का नाम इस्तेमाल करके लोगों से ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं. दरअसल खुद को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) बताकर एक व्यक्ति वीआईपी सहित लोगों को व्हाट्सऐप संदेश भेज रहा है और मदद तथा वित्तीय सहायता की मांग कर रहा है. उनके कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

एक आधिकारिक बयान में उपराष्ट्रपति सचिवालय ने लोगों को आगाह किया कि यह व्यक्ति मोबाइल नंबर 9439073183 से व्हाट्सऐप संदेश भेज रहा है. इसमें कहा गया है, ‘‘ऐसी आशंका है कि इस तरह के फर्जी संदेश और भी नंबरों से आ सकते हैं’.’ इस बयान में यह भी कहा गया है कि कई वीआईपी को ऐसे व्हाट्सऐप संदेश भेजे गये हैं. ‘‘उपराष्ट्रपति के संज्ञान में मामला लाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति सचिवालय ने गृह मंत्रालय के अधिकारियों को सतर्क कर दिया है.’’ इससे पहले बेंगलुरु के रहने वाले सुकेश चंद्रशेखर ने कई बड़े शहरों में अमीर लोगों को ठगी का शिकार बनाया था. चंद्रशेखर को बालाजी के नाम से भी जाना जाता है. उसने नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों को चूना लगाया. खबर है कि खुद को राजनेता का रिश्तेदार बताकर उसने 100 से ज्यादा लोगों से 75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

हाल ही में मुंबई के मलाड में रहने वाले 71 साल के एक बुजुर्ग को बीते सोमवार को दोपहर के वक्त एक फोन कॉल जिसमें कहा गया कि- मैं दिल्ली का पुलिस कमिश्नर बोल रहा हूं. तुम्हारा एक नग्न (न्यूड) वीडियो यूट्यूब पर अपलोड हुआ है. अगर फौरन नहीं हटाया तो तुम्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बुजुर्ग व्यक्ति को राहुल शर्मा नाम के एक शख्स से संपर्क करने के लिए कहा गया जो उन्हें वीडियो हटाने और ई-मेल पर कंफर्म करने में मदद करेगा. इसके बाद यह शख्स वीडियो हटाने के नाम पर 1.4 लाख रुपये बुजुर्ग से ले लेता है. तब उन्हें अहसास हुआ की वे साइबर क्राइम का शिकार बन चुके हैं.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment