अनोखा मामला: बंदर ने चुराए मर्डर केस के सुबूत,पुलिस ने लिखित में कोर्ट में दिया जवाब

By Sahab Ram
On: May 4, 2022 10:59 AM
Follow Us:

क्या है पूरा मामला

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

यह मामला है सितंबर 2016 राजस्थान के जयपुर की निचली अदालत का है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक उस वक्त चांदवाजी पुलिस थाने के अंर्तगत आने वाले एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शशिकांत शर्मा नाम के व्यक्ति की मौत हो गई थी. शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने मामले की तीव्र जांच की मांग करते हुए जयपुर-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया था. पांच दिन बाद इस मामले में पुलिस ने चांदवाजी के रहने वाले राहुल कंदेरा और मोहनलाल कंदेरा को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इन दोनों को हत्या के आरोप में अतिरिक्त जिला जज की कोर्ट में पेश किया था.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

क्यों चोरी हुए सुबूत
बताया जाता है कि इस मामले से जुड़े सभी सुबूत पुलिस एक बैग में रखकर कोर्ट ले जा रही थी. बैग में हत्या में इस्तेमाल चाकू के साथ-साथ 15 अन्य अहम सुबूत भी रखे हुए थे. बताया जाता है कि मालखाना में जगह न होने के चलते सुबूतों से भरा बैग एक पेड़ के नीचे रखा हुआ था. हाल ही में कोर्ट ने मामले में सुबूत पेश करने को कहा तो पुलिस ने बैग के बंदर द्वारा चोरी करने की बात की. पुलिस ने यह बात कोर्ट में लिखित रूप में दी है.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

ये भी पढ़े :   https://chaupaltv.com/Police/Supervisors-murder-revealed-in-Rewari-dead-body-was-found-i/cid7322725.htm

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment