जमीनी धोखाधड़ी के मामलों में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, डीएसपी को केस दर्ज कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

By Sahab Ram
On: July 31, 2026 9:09 PM
Follow Us:

चंडीगढ़, 31 जुलाई – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अम्बाला छावनी स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए जमीनी धोखाधड़ी के अलग-अलग मामलों में पुलिस को केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बीडी फ्लोर मील क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि उन्होंने कुछ समय पूर्व बीडी फ्लोर मील क्षेत्र में ही एक प्रापर्टी डीलर से प्लाट की डील की थी। डीलर को लगभग ढाई लाख रुपए की अग्रिम राशि भी दी गई थी। इसके बाद डीलर ने न तो उन्हें प्लाट दिया और न ही उनकी राशि वापस लौटाई। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में डीएसपी कैंट को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसी प्रकार, एक अन्य शिकायतकर्ता ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बताया कि बंगाली मोहल्ले में एक प्रापर्टी का मामला अदालत में विचाराधीन है और प्रापर्टी पर स्टे है। उसका आरोप था कि स्टे होने के बावजूद एक अन्य पार्टी ने प्रापर्टी को बेच दिया। मंत्री अनिल विज ने मामले में डीएसपी कैंट को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

पोक्सो एक्ट में आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए

ऊर्जा मंत्री अनिल विज को परिवार सदस्यों ने पोक्सो एक्ट में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत दी। परिवार ने घटना की जानकारी देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की। इस मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने महेशनगर थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, एक शिकायतकर्ता ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसका बिजली की मीटर वर्ष 2012 में कट गया था, मगर अब उसे बिजली विभाग द्वारा लाखों का बिल भेज दिया गया है। इस मामले में मंत्री अनिल विज ने एसई को जांच के निर्देश दिए।

दलीपगढ़ से आए बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने बेटे व बहू पर उनसे मारपीट कर घर से निकालने व परेशान करने की शिकायत दी जिसपर मंत्री अनिल विज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य कई मामलों में भी मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर कैंट डीएसपी कुलदीप, बिजली निगम के एक्सईएन विकास, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रितेश अग्रवाल, नगर परिषद से एमई कुलभूषण सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

स्वीमिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज सीबीएसई नॉर्थजोन स्वीमिंग प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीएसओ राम शर्मा व अन्य मौजूद रहे। इस अवसर पर खिलाड़ी धवल ठाकुर, पवनी, हर्षिता, ओजस्वी व अन्य को मंत्री अनिल विज ने आर्शीवाद दिया।

इसी प्रकार, मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में दसवीं कक्षा की छात्रा दिया डांग को जयपुर में गत दिनों आयोजित हुई “मिस टीन दीवा 2026” प्रतियोगिता में रनर-अप आने पर आर्शीवाद दिया व परिवार को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा नेत्री सोनाली उप्पल व छात्रा के परिजन मौजूद रहे।

 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें, विकास को मिलेगी गति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment