समाधान शिविर में लाएं शिकायत, विभिन्न विभागों को एक ही छत के नीचे निर्देशित कर नागरिकों की शिकायतों का निराकरण करने का महत्वपूर्ण प्रयास : डीसी आयुष सिन्हा

By Sahab Ram
On: July 30, 2026 10:41 PM
Follow Us:

फरीदाबाद, 30 जुलाई।
हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज गुरुवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। आज आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने की।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन हमेशा नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी। इसी क्रम में आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी नागरिक को स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य या आपराधिक शिकायतों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वह निःसंकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि आज आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 28 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त हुए, शिविर में बैंकिंग सेवाओं से संबंधित 1 मामला, सीआरआईडी विभाग से 9 मामले, विकास एवं पंचायत विभाग से 1 मामला, डीएचबीवीएनएल से 3 मामले, शिक्षा विभाग (प्राथमिक) से 1 मामला, शिक्षा विभाग (माध्यमिक) से 1 मामला, एफएमडीए से 1 मामला, एचएसवीपी से 1 मामला, नगर निगम फरीदाबाद से 5 मामले, पुलिस विभाग से 3 मामले तथा राजस्व विभाग से 1 मामला प्राप्त हुआ।

हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार ने किया बीटीएम और आईटीआई का औचक निरीक्षण

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए तथा जिन मामलों में विस्तृत प्रक्रिया की आवश्यकता है, उनमें भी अनावश्यक विलंब न हो।

डीसी आयुष सिन्हा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिन नागरिकों की पारिवारिक पहचान पत्र (पीपीपी) में जन्म तिथि का सत्यापन लंबित है अथवा जन्म तिथि से संबंधित किसी प्रकार की त्रुटि है, वे इसके सुधार एवं सत्यापन के लिए समाज कल्याण विभाग के संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।

Law Is Equal for Everyone; Rahul Gandhi Should Speak Fairly”: Haryana Energy Minister Anil Vij on Action Against Those Who Attacked Students and Police

समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार, एचएचवीपी स्टेट अधिकारी प्रदीप कुमार सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

पेड़ लगाना ही नहीं, उन्हें बचाना भी हमारा कर्तव्य, पेड़ लगाकर हमें धरती को हरा-भरा बनाना है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment