ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी : सीजेएम पवन कुमार

By Sahab Ram
On: July 30, 2026 10:10 PM
Follow Us:

भिवानी 30 जुलाई। महाराजा नीम पाल सिंह राजकीय कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नीम, बड़, पीपल, बेलपत्र सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सीजेएम एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पवन कुमार ने शिरकत की। उन्होंने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक पौधारोपण करना है। वर्षा ऋतु पौधे लगाने के लिए सबसे उपयुक्त समय है। प्रत्येक नागरिक को इस अवसर का लाभ उठाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि वातावरण को शुद्ध बनाने, जैव विविधता को बढ़ाने और वर्षा चक्र को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।

कॉलेज प्राचार्य जगबीर सिंह ने कहा कि यदि आज हम पौधों का संरक्षण करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि ये पौधे बड़े होकर पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी साबित हो सकें।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

इस अवसर पर डीएलएसए स्टॉफ, कॉलेज उप प्राचर्या डॉक्टर जगबीर मान, वरिष्ठ प्रोफेसर राजकुमार शर्मा, आंनद प्रकाश, जैस्मिन्द्र सिंह, लीगल लिटरेसी क्लब प्रभारी रणधीर समोता, धर्मवीर जाखड़, सुरेन्द्र कुमार, डॉक्टर वज़ीर सिंह, कुलबीर सिंह, प्रवीन यादव, सुरेन्द्र नरवाल, सीबीएलयू से एनसीसी प्रभारी  आशा पुनिया, कॉलेज एनसीसी प्रभारी अशोक कादयान, सुरेन्द्र कुमार, प्रभारी मंजू बाला, दीपिका सहित एनसीसी कैडेट, एनएसएस वलियांटर, व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

* मतदाता सूची का प्रारम्भिक प्रकाशन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण: डीसी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment